चोट के दौरान गंभीर सर कॉल और मैसेज से पूछते थे हालचाल, वेलिंगटन में 3 विकेट लेने के बाद आकाश दीप का खुलासा

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में 3 विकेट लेकर शानदार वापसी करने वाले आकाश दीप ने बताया कि पीठ की चोट के दौरान कोच गौतम गंभीर लगातार फोन और मैसेज के जरिए उनका हौसला बढ़ाते रहे।
ind vs nz
आकाश दीप और कोच गौतम गंभीर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वेलिंगटन टेस्ट में लंबे समय बाद आकाश दीप की शानदार वापसी।

  • पहली पारी में 23 ओवर में सिर्फ 53 रन देकर 3 विकेट लिए।

  • मैच में भारत के सबसे किफायती तेज गेंदबाज साबित हुए।

Akash Deep Gautam Gambhir: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार वापसी की है। 19 नवंबर 2026 से शुरू हुए इस मुकाबले में लंबे समय बाद मैदान पर उतरे आकाश ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।

इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 23 ओवर फेंके और महज 53 रन देकर 3 अहम विकेट अपने नाम किए। इस बीच वह सभी भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे किफायती साबित हुए।

आकाश दीप चोट की वजह से थे बाहर

29 वर्षीय आकाश दीप अगस्त 2025 में पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। इस गौतम गंभीर चोट के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए एक साल से भी ज्यादा का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने जुलाई 2025 में ओवल के मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में आकाश ने रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स और काइल जैमीसन को पवेलियन की राह दिखाई। खासकर ग्लेन फिलिप्स को आउट करने के लिए उन्होंने जो गेंद डाली, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है और इसे सीरीज की सबसे बेहतरीन गेंदों में गिना जा रहा है।

ind vs nz
न्यूजीलैंड में केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, सचिन-कोहली के खास क्लब में ली एंट्री; गावस्कर की भी कर दी बराबरी

चोट के मुश्किल दौर में गौतम गंभीर ने बढ़ाया हौसला

दरअसल, मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए आकाश दीप ने अपनी रिकवरी के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह चोट से जूझ रहे थे, तब टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार उनके संपर्क में थे। गंभीर फोन कॉल और मैसेज के जरिए उनकी फिटनेस और रिकवरी की पल-पल की खबर लेते रहते थे।

आकाश ने कहा कि किसी भी तेज गेंदबाज के लिए पीठ की चोट से उबरकर मैदान पर लौटना आसान नहीं होता, लेकिन कोच के भरोसे ने उन्हें काफी हिम्मत दी। गंभीर हमेशा उनसे पूछते थे कि रिकवरी कैसी चल रही है और उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने के लिए प्रेरित करते थे।

ind vs nz
ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में बवाल, बिना खेले पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत ने ट्रॉफी समारोह का किया बहिष्कार

ब्रेक के दौरान अपनी तकनीक पर किया काम

आकाश दीप ने आगे बताया कि क्रिकेट से दूर रहने के इस समय का उन्होंने पूरा इस्तेमाल अपनी गेंदबाजी को निखारने में किया। उन्होंने अपनी तकनीक और कौशल को बेहतर बनाने के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहाया। आकाश के मुताबिक, करीब डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बावजूद उन्हें मैदान पर ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह इतने लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लौटने से पहले 'भारत ए' के लिए खेले गए मुकाबलों ने भी उनका खोया हुआ आत्मविश्वास लौटाने में बड़ी मदद की। अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके आकाश दीप की इस सफल वापसी से टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत नजर आ रहा है। आने वाले मुकाबलों में वह जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर टीम के लिए बेहद अहम भूमिका निभा सकते हैं।