-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Akash Chopra Said Team India Is Not Treated Rinku Singh Properly India Vs South Africa 2nd
टीम इंडिया में रिंकू सिंह के साथ नहीं हो रहा सही बर्ताव! पूर्व दिग्गज ने मैनेजमेंट की जमकर लगाई क्लास
- Written By: मृणाल पाठक
दक्षिण अफ्रीका के खिला पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह का सही इस्तेमाल नहीं करने पर आकाश चोपड़ा ने टीम प्रबंधन की खिंचाई की है। रिंकू को पहले मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया जो चोपड़ा को पसंद नहीं आया।

रिंकू सिंह (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। लेकिन, इस मैच से पहले भारत के पर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भारत के टीम मैनेजमेंट पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उनका मानना है कि टीम इंडिया स्टार फिनिशर रिंकू सिंह का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रही है। साथ ही उनके साथ सही व्यवहार भी नहीं हो रहा है।
दरअसल, शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह का सही इस्तेमाल नहीं करने पर आकाश चोपड़ा ने टीम प्रबंधन की खिंचाई की है। रिंकू को पहले मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, जो चोपड़ा को बिल्कुल पसंद नहीं आया। डरबन में रिंकू ने 10 गेंदों पर 11 रन ही बनाए थे। भले ही पहला मुकाबला भारत ने 61 रनों से जीता था, लेकिन फिर भी चोपड़ा ने रिंकू को 6वें स्थान पर उतारने से नाराज हैं।
आकाश चोपड़ा ने अपने हालिया वीडियो में सवाल उठाया कि क्या टीम प्रबंधन रिंकू के साथ सही व्यवहार कर रहा है, जिन्हें हाल के दिनों में बल्लेबाजी के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर सुझाव दिया कि प्रबंधन को रिंकू को बल्लेबाजी क्रम में बढ़ावा देना चाहिए क्योंकि जब भी इस लेफ्टी को शीर्ष क्रम में भेजा गया है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
यह भी पढ़ें- इंडिया नहीं ये देश होगा चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा? ICC जल्द ही ले सकता है बड़ा फैसला!
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, “क्या हम रिंकू के साथ सही व्यवहार कर रहे हैं? आपने उन्हें टीम में रखा ही है। वह आपकी टीम की मूल पसंदीदा टीम के सदस्य हैं। इससे पहले वह बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम के सदस्य थे। जब भी रिंकू को शीर्ष क्रम में भेजा गया है, या उन्हें पावर-प्ले में खेलने का मौका मिला है, उन्होंने हर मैच में रन बनाए हैं।”
चोपड़ा ने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा, “रिंकू केवल फिनिशर ही नहीं हैं। वह शीर्ष क्रम पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। रिंकू ने शीर्ष क्रम में हर बार अर्धशतक लगाया है। और वह “संकटमोचक” के रूप में उभरे हैं।” आकाश ने कहा, “रिंकू ने बहुत अच्छे स्ट्राइक-रेट से अपने अर्धशतक लगाए हैं। तो सवाल यह है कि आप रिंकू को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए क्यों नहीं भेजते? क्या कारण है कि आप रिंकू सिंह को निचले क्रम में ही बल्लेबाजी करने के लिए भेजते हैं? हमेशा छठे नंबर पर।”
चोपड़ा ने कहा, “मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि रिंकू मैच को शानदार तरीके से फिनिश कर सकते हैं, लेकिन वह केवल फ़िनिशर नहीं है। यह मेरी समझ है। मुझे लगता है कि रिंकू जानता है कि मैच को कैसे आगे ले जाना है।” उन्होंने कहा, “वह छक्के लगा रहा है, लेकिन वह सिर्फ़ बड़े शॉट खेलने वाला बल्लेबाज़ नहीं है। रिंकू सिंह आंद्रे रसेल नहीं है और वह हार्दिक पांड्या भी नहीं है।”
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है। जहां दोनों टीमों को चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज नें भारत ने पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर लिया है। ऐसे में अब भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में मजबूत बढ़त हासिल करने की कोशिश में रहेगी।
Akash chopra said team india is not treated rinku singh properly india vs south africa 2nd t20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














