एडन मार्करम और रयान रिकल्टन ने रचा इतिहास, 17 साल में भारत में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी
Aiden Markram And Ryan Rickelton: साउथ अफ्रीका के ओपनिंग जोड़ी रयान रिकल्टन और एडन मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट के दोनों पारियों में अर्धशतकीय साझेदारी करके इतिहास रच दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एडन मार्करम और रयान रिकल्टन (फोटो-सोशल मीडिया)
Aiden Markram And Ryan Rickelton Partnership: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के ओपनिंग जोडी एडन मार्करम और रयान रिकल्टन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। गुवाहाटी में भारत के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पहले विकेट के लिए 50 रनों से ज्यादा का साझेदारी करके इतिहास रच दिया है।
एडन मार्करम और रयान रिकल्टन ने दूसरे मैच के चौथे दिन मंगवाल 25 नवंबर को अर्धशतकीय साझेदारी करके यह कारनामा किया। 2008 के बाद साउथ अफ्रीका के एक टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले पहली जोड़ी बन गई है। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए भारत में ऐसा करने वाली चौथी जोड़ी बन गई है।
मार्करम और रिकल्टन ने शनिवार (22 नवंबर) को पहली इनिंग्स में पहले विकेट के लिए 26.5 ओवर में 82 रन जोड़े और मंगलवार को उन्होंने दूसरी इनिंग्स में पहले विकेट के लिए 18.3 ओवर में 59 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए भारत में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों इनिंग्स में कम से कम 50 रन बनाने वाली आखिरी ओपनिंग जोड़ी ग्रीम स्मिथ और नील मैकेंजी की थी। मार्च 2008 में चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टेस्ट में स्मिथ और मैकेंज़ी ने पहली पारी में 132 रन और दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े थे।
सम्बंधित ख़बरें
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
भारत में दक्षिण अफ्रीका के लिए दोनों पारियों में 50 से ज़्यादा की ओपनिंग साझेदारी
| खिलाड़ी | पहली पारी में साझेदारी | दूसरी पारी में साझेदारी | मैदान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| हर्शेल गिब्स & गैरी किर्स्टन | 90 | 51 | मुंबई (WS) | 2000 |
| ग्रेम स्मिथ & एंड्र्यू हॉल | 61 | 67 | कानपुर | 2004 |
| ग्रेम स्मिथ & नील मैकेंजी | 132 | 53 | चेन्नई | 2008 |
| ऐडेन मार्करम & रयान रिकल्टन | 82 | 59 | गुवाहाटी | 2025 |
चौथे दिन की सुबह रिकल्टन को रवींद्र जडेजा ने 35 के निजी स्कोर पर आउट करके पवेलियन भेज दिया। इस दौरान रिकल्टन ने 64 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए। वहीं पहली पारी में भी रिकल्टन ने 35 रन बनाए थे। उन्होंने चल रहे मैच के पहले दिन 82 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए। दूसरी ओर, मार्करम ने गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में 81 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में मार्करम 29 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ओपनर को रवींद्र जडेजा ने वापस भेजा।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: एडन मार्करम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
मार्करम ने फील्डिंग में पकड़े पांच कैच
अपनी बैटिंग के अलावा, मार्करम चल रहे मैच में अपनी फील्डिंग से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन, उन्होंने पांच कैच पूरे किए और एक टेस्ट मैच की एक पारी में आउटफील्डर के तौर पर सबसे ज़्यादा कैच लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वो एक मैच की एक पारी में 5 कैच लेने वाले 17वें आउटफील्डर बन गए हैं।
