

स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त हिंदुस्तान में फैंस आईपीएल का भरपूर आनंद ले रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के लोग भी उनकी लीग PSL के मजे ले रहे हैं। अब पाकिस्तान के कई लोग आईपीएल की तुलना उनके पीएसएल से करने की हिमाकत कर रहे हैं। ऐसे में कई बार उनकी ही धरती पर विदेशी खिलाड़ी उन्हें सच्चाई का आयना भी दिखा चुके हैं। पाकिस्तानी पत्रकार ने हाल में ही डेविड वार्नर और सैम बिलिंग्स से इस बारे में सवाल पूछा था
पाकिस्तानी पत्रकार के इसे बेतुके सवाल का इन दोनों विदेशी खिलाड़ी ने शानदार जवाब भी दिया था। पाकिस्तान की धरती पर ही इन दोनों ने आईपीएल बनाम पीएसएल में से आईपीएल को बेहतर लीग बताया था। अब खबर आ रही है कि अब्दुल समद नाम का खिलाड़ी IPL और PSL दोनों लीग में खेल रहा है। आइए इसके बारे में तफसील से बात करते हैं।
23 साल का भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान वो टीम के लिए अहम पारियां भी खेल रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 गेंदों की 300 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 30 रन भी बनाए थे। लखनऊ के लिए अंतिम ओवर्स में अब्दुल समद विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, पाकिस्तान पुर लीग में भी अब्दुल समद नाम का एक खिलाड़ी पेशावर जाल्मी का हिस्सा हैं। इस पाकिस्तानी अब्दुल समद की उम्र 27 साल बताई जा रही है। उन्होंने पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी भी की है। अब्दुल ने मुल्तान सुल्तान के खिलाफ 14 गेंदों में 40 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड दिया गया।
इस वक्त सोशल मीडिया में इन दोनों नामों की चर्चा हो रही थी। लोगों को लग रहा था कि अब्दुल समद नाम खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग दोनों जगह खेल रहा है। यदि आपको भी ऐसा ही लग रहा था तो उम्मीद है कि हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आपका ये सच्चाई का पता लग गया होगा।