Suryakumar Yadav के बल्ले से 5 छक्के, और वे निकल जाएंगे सबसे आगे, जानिए किसने और कब लगाए हैं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

Suryakumar Yadav
File Photo
Published on: 
Updated on: 

- विनय कुमार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला कल बुधवार, 30 नवंबर को हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च (NZ vs IND 3rd ODI, 2022 Hagley Oval, Christchurch, New Zealand) में होगा। इस मैच में भारत को हार हाल में जीत हासिल करनी होगी। यदि टीम इंडिया हार गई, तो न्यूजीलैंड 2-0 से सीरीज जीत जाएगा। अगर, भारत जीत गया, तो सीरीज ड्रॉ हो जाएगी। सीरीज के इस अंतिम मैच में भारत के खतरनाक विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला चल गया, तो एक विशेष कीर्तिमान अपने नाम दर्ज़ कर सकते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि अगर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बुधवार को 5 छक्के ठोक गए, तो वे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। ग़ौरतलब है कि एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का ठोकने का कीर्तिमान रोहित शर्मा के नाम दर्ज़ है।

रिकॉर्ड्स बताते हैं कि, रोहित शर्मा के बल्ले से साल 2019 में कुल 78 छक्के निकले थे। अगर, 30 नवंबर को सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर टिक गए और उन्होंने 5 छक्के ठोक दिए, तो रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले बैटर बन जाएंगे। साल 2017 से लेकर 2019 तक हर कैलेंडर ईयर में उनके बल्ले ने खूब गिन गिन कर छक्के दिए हैं। 2017 में 65, 2018 में 74 और साल 2019 में उनके बल्ले से कुल 78 छक्के निकले थे। 

उम्मीद है सूर्यकुमार यादव इस मैच में इस कीर्तिमान को जरूर अपने नाम करेंगे।