टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ बड़ा कारनामा, एक सीरीज में 4 भारतीय बल्लेबाजों...

4 Indian Batters scored 400 run in a series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में भारत के चार बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा पहला बार हुआ है।
टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ बड़ा कारनामा, एक सीरीज में 4 भारतीय बल्लेबाजों...
केएल राहुल और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। भारतीय टीम के चार बल्लेबाजों ने इस सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब चार खिलाड़ियों ने एक सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

शुभमन गिल, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने भी मौजूदा सीरीज में भारत के लिए 400 से ज़्यादा रन बनाए हैं। यह पहली बार है जब चार भारतीय बल्लेबाज़ों ने किसी टेस्ट सीरीज में 400 से ज़्यादा रन बनाए हैं। रविंद्र जडेजा ने मैनचेस्टर टेस्ट में अर्धशतक पूरा करते ही 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। वो इस टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 107 रन बनाए।

टीम इंडिया ने 1932 में खेला था पहला टेस्ट

टीम इंडिया ने अपना पहला टेस्ट मैच जून 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था, लेकिन उनकी पहली टेस्ट सीरीज 1933-34 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई थी। उस सीरीज (तीन मैचों की) में लाला अमरनाथ भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। तीन मैचों की छह पारियों में उन्होंने कुल 203 रन बनाए थे।

सीरीज में गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गिल भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। एक दोहरे शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से उन्होंने अब तक कुल 722 रन बनाए हैं। राहुल के नाम 511 रन हैं, जबकि पंत ने सात पारियों में 479 रन बनाए हैं। वहीं जडेजा के नाम 454 रन है। हालांकि अब पांचवें टेस्ट में ऋषभ पंत नहीं दिखाई देंगे।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत के लिए सर्वाधिक रन

खिलाड़ी का नाम मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर
शुभमन गिल 4 8 722 269
केएल राहुल 4 8 511 137
ऋषभ पंत 4 7 479 138
रवींद्र जडेजा 4 8 454 107*

ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट में पहले दिन पैर में लगी चोट के कारण वो अब सीरीज से बाहर हो गए हैं। अगर पंत पांचवें मैच में खेलते तो उनके पास कई रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने का मौका होता। पंत अगर फिट होते तो भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन सकते थे। फिलहाल यह बुद्धि कुंदरन के नाम है। कुंदरन ने 1965 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में भारत के लिए कुल 525 रन बनाए थे।

गिल के पास अब किसका रिकॉर्ड तोड़ने का होगा मौका?

हालांकि, गिल के पास ओवल में भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अजीत वाडेकर की कप्तानी वाली टीम के लिए चार मैचों में कुल 774 रन बनाए थे। गिल को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 53 रन और बनाने होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com