एक-दो नहीं 18 दिग्गजों ने इस साल क्रिकेट को कहा अलविदा, जानें किसने किस फॉर्मेट में लिया संन्यास

18 Players Quit Cricket in 2025 till now: इस साल अगस्त 2025 तक अब तक 18 खिलाड़ियों ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अभी इस साल में लगभग 4 महीने और बाकी हैं।
एक-दो नहीं 18 दिग्गजों ने इस साल क्रिकेट को कहा अलविदा, जानें किसने किस फॉर्मेट में लिया संन्यास
इन खिलाड़ियों ने लिया संन्यास (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

18 Players Quit Cricket in 2025 till now: भारतीय टेस्ट टीम की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने रविवार 24 अगस्त को सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने अपनी दृढ़ता से भारतीय टीम को कई मौके पर मुश्किल से निकाला और विरोधियों का डटकर सामना किया, कई बार अपने शरीर पर चोटें खाईं, अपना विकेट नहीं गंवाया।

यह साल 2025 क्रिकेट में रिकॉर्ड्स, उपलब्धियों के अलावा संन्यास के लिए भी याद रखा जाएगा। पुजारा के संन्यास का ऐलान करते ही वो इस साल संन्यास लेने वाले 18वें खिलाड़ी बन गए हैं। अगस्त 2025 तक 18 खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इन 18 खिलाड़ियों ने विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत 6 खिलाड़ी भारत के हैं। जिन्होंने क्रिकेट का कोई एक प्रारूप छोड़ दिया है।

निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन ने कहा अलविदा

वहीं इन खिलाड़ियों के अलावा कई बड़े नामों ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। जिसमें वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। दोनों अभी कम से कम 5 से 7 साल तक इंटरेशनल क्रिकेट और खेल सकते थे, लेकिन दोनों ने यह फैसला लेकर सभी को चौंका दिया।

इन खिलाड़ियों ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

वहीं इन खिलाड़ियों के अलावा कुछ और बड़े नामों में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, भारत के तेज गेंदबाज वरुण आरोन, अफगानिस्तान के शापूर जादरान, भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने, भारत के स्पिनर पीयूष चावला और वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल शामिल हैं। जिन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है।

2025 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम देश फॉर्मेट जिससे संन्यास लिया
मार्टिन गप्टिल न्यूज़ीलैंड सभी फॉर्मेट्स
तमीम इकबाल बांग्लादेश सभी फॉर्मेट्स
वरुण एरोन भारत सभी फॉर्मेट्स
शापूर जदरान अफग़ानिस्तान सभी फॉर्मेट्स
रिद्धिमान साहा भारत सभी फॉर्मेट्स
दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका सभी फॉर्मेट्स
मार्कस स्टॉइनिस ऑस्ट्रेलिया वनडे (ODI)
मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश वनडे (ODI)
रोहित शर्मा भारत टेस्ट
विराट कोहली भारत टेस्ट
हेनरिक क्लासेन साउथ अफ्रीका सभी फॉर्मेट्स
पीयूष चावला भारत सभी फॉर्मेट्स
निकोलस पूरन वेस्ट इंडीज सभी फॉर्मेट्स
एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका टेस्ट
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया वनडे (ODI)
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया वनडे (ODI)
आंद्रे रसेल वेस्ट इंडीज सभी फॉर्मेट्स
चेतेश्वर पुजारा भारत सभी फॉर्मेट्स

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कई खिलाड़ियों ने इस साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम इन दोनों सितारों के बिना पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई थी, लेकिन एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को ड्रॉ कराने में सफल रही। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने भी इसी साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

स्टोइनिस से स्मिथ तक, इस साल कई खिलाड़ियों ने लिया वनडे से संन्यास

इस साल कई क्रिकेटरों ने वनडे को अलविदा कह दिया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ के साथ-साथ बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम भी शामिल हैं। साल में अभी चार महीने बाकी हैं, ऐसे में और भी क्रिकेटरों के संन्यास लेने की संभावना है, और इन अनुभवी खिलाड़ियों की कमी को पूरा करना एक कठिन चुनौती होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com