-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Coach Stephen Fleming Told The Mantra Of Victory Of Chennai Super Kings You Also Know
कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का मंत्र, आप भी जानें..
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में चौथी बार चैम्पियन बनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा कि उनके उम्रदराज योद्धाओं की सफलता का राज यह है कि वे विश्लेषण और संख्याओं पर निर्भर रहने के बजाय अंदर की भावना और खिलाड़ियों के साथ रिश्ते पर भरोसा करते हैं।
फ्लेमिंग काफी गर्व महसूस कर रहे थे और संतुष्ट थे कि 40 साल के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह की अगुआई में टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों की उम्र को लेकर काफी आलोचना होती थी लेकिन खिताब जीतना शानदार रहा। ”
उन्होंने कहा, ‘‘अनुभव काफी महत्वपूर्ण है, जो खिलाड़ी टीम में हैं और पहले ऐसा कर चुके हैं, उनसे टीम में काफी अनुभव शामिल होता है। हम विश्लेषण और संख्या में ज्यादा गहराई तक नहीं जाते, हम अंदर की भावना और खिलाड़ियों के साथ रिश्ते बनाने पर विश्वास करते हैं। यह पारपंरिक है लेकिन हमारे लिये यह कारगर होती है।” फ्लेमिंग ने कहा कि उनके लिये आईपीएल के सभी चारों खिताब काफी विशेष हैं लेकिन मौजूदा ट्राफी उनके लिये काफी अहमियत रखती है क्योंकि यह उस टीम ने जीती है जिसे टूर्नामेंट के शुरू में चुका हुआ मान लिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इस खिताब को रैंकिंग देना काफी मुश्किल है। यह इसलिये भी विशेष है क्योंकि आप इतनी मेहनत करते हो और यह मेहनत का नतीजा है इसलिये ये खिताब उनके लिये बहुत विशेष हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 2018 में वापसी में खिताब जीतना भी टीम के लिये काफी भावनात्मक रहा था लेकिन इस बार काफी कड़ी मेहनत की गयी है। मुझे नहीं लगता कि काफी लोगों को हमसे कोई उम्मीद होगी कि हम इस चक्र के दौरान अपनी प्रतिस्पर्धिता बरकरार रख पायेंगे। हमें चुका हुआ मान लिया गया था।”
फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘इसलिये इसे लेकर थोड़ा सा संतोष भी है और खिलाड़ियों पर गर्व है कि वे कई महीनों के बाद उन मानकों पर जारी रहे और इन्हें हासिल कर सके जबकि यह उम्रदराज होती टीम के लिये एक चुनौती थी। उन्होंने जो किया और वे जिस तरह से खेले, मुझे उन पर काफी गर्व है।” उन्होंने साथ ही रुतुराज गायकवाड़ की भी प्रशंसा की जो इस सत्र में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे।
फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हां, मैं भी उसे भारतीय क्रिकेट के अगले सितारे के रूप में देखता हूं। वह (रुतुराज) मेरी निगाहों में पहले ही सुपरस्टार है। जब हमने उसे पिछले साल उतारा था तो लोग थोड़ी आलोचना कर रहे थे लेकिन हमें उससे काफी उम्मीदें थीं।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि वह सत्र का अंत शानदार तरीके से कर सका। वह शानदार खिलाड़ी है।” उन्होंने कहा, ‘‘उसने इस साल सलामी जोड़ी के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसके साथ फाफ (डु प्लेसिस) ने इतने सारे रन जुटाये, जिसकी बदौलत भी हम आईपीएल खिताब जीत सके।” (एजेंसी)
Coach stephen fleming told the mantra of victory of chennai super kings you also know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














