Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Captain Cool महेंद्र सिंह धोनी के प्यार का हुआ खुलासा, बता दिया किससे है बेइंतहा मोहब्बत

  • By navabharat
Updated On: Feb 18, 2022 | 11:09 PM

Tweeted by @dhoniraina_team

Follow Us
Close
Follow Us:

-विनय कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे सफल पूर्व कप्तान को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर और ऑल-राउंडर  हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक राज का खुलासा किया है। हरभजन सिंह ने बताया कि MS Dhoni को  इस्पोर्ट्स (eSports) से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि CSK के धाकड़ कप्तान एमएसडी जितना प्यार क्रिकेट से करते हैं, उससे 15 गुना ज्यादा मोहाबत उन्हें इस्पोर्ट्स से है।

हरभजन सिंह ने आगे बताया कि धोनी (MS Dhoni) फीफा और पबजी जैसे गेम खूब खेलते हैं। उनके अलावा और भी कई भारतीय खिलाड़ियों को eSports से बहुत लगाव है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी पिछले दिनों टेनिस और शूटिंग में भी प्रैक्टिस करते हुए देखे गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

IOA ने एजीएम में लिया बड़ा फैसला, ग्रासरूट को 10 लाख और फेडरेशन को मिलेंगे 20 लाख रुपये

मैदान पर मैच के दौरान मिजोरम के रणजी क्रिकेटर के. लालरेमरुता का निधन, BCCI ने जताया दुख

18 साल में वर्ल्ड गोल्ड, 23 की उम्र में डोपिंग प्रतिबंध; जानिए इस एथलीट की हैरान करने वाली कहानी

विराट से भी पतले हो गए रोहित शर्मा? प्रैक्टिस सेशन का VIDEO हुआ वायरल, देखें ‘हिटमैन’ का नया अवतार

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा, “भारतीय टीम का हर खिलाड़ी eSports खेलता है। मैं भी खेलता हूं। CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जितना क्रिकेट खेलते हैं, उससे 15 गुना ज्यादा eSports खेलते हैं। मैच खेलने के बाद अगर आप उन्हें होटल के कमरे में देखेंगे, तो वे अपना वक्त eSports खेलकर बिताते हैं। कभी FIFA, कभी PUBG, तो कभी दूसरे गेम्स। हम क्रिकेट टीम बनाते थे, और इन फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम ऑनलाइन खेलते थे।”

हरभजन यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह नई चीज थी। हम एंटरटेनमेंट के लिए खेलते थे। लेकिन, लोग अब इसमें  अपना करियर बना रहे हैं। उनके लिए एक्सपर्ट्स भी हैं। इन गेम्स की खूब चर्चा है।  यहां तक कि उन गेम्स की बारीकियों को समझने के लिए कोचिंग भी दी जाती है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कई लोग अब इसमें करियर बना रहे हैं। इसकी लोकप्रियता बहुत बढ़ रही है। यह तो eSports की शुरुआत है। यह बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय होगा।”

अटकलें लगाई जा रही हैं कि, एमएस धोनी IPL 2022 आखिरी बार Chennai Super Kings (CSK) की जर्सी में नज़र आएंगे।

Captain cool mahendra singh dhonis love was revealed told who is in love

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2022 | 11:09 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • FIFA
  • Harbhajan Singh
  • MS Dhoni
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.