कैंसर को मात देने वाली Linda Caicedo के गोल से Colombia ने South Korea को 2-0 से हराया
- Written By: शुभम सोनडवले
Photo: FIFA
सिडनी. कैंसर से उबरने वाली लिंडा कैसिडो के गोल की मदद से कोलंबिया ने फीफा महिला विश्व कप के अपने पहले मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया। रियल मैड्रिड की अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी कैसिडो को 15 साल की उम्र में ‘ओवेरियन कैंसर’ का पता चला था।
उन्होंने इस मैच में अपने देश के लिए दूसरा गोल करने के बाद सिडनी फुटबॉल मैदान में कोलंबिया के प्रशंसकों की ओर दौड़ कर खुशी का इजहार किया। अठारह साल की कैसिडो मैदान के अंदर और बाहर एक प्रेरणादायक शख्सियत हैं। उन्होंने मैच के 39वें मिनट में गोल कर कोलंबिया की बढ़त को 2-0 किया।
#COL shining in the opening 45! 🌟#BeyondGreatness | #FIFAWWC — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 25, 2023
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
J&K के नाहिद अली का वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीतकर बढ़ाया देश का मान
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
इससे पहले कैटलिना उसमे ने मैच के 30वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर कोलंबिया का खाता खोला था। कैसिडो के अलावा इस मैच में एक और किशोर खिलाड़ी ने अपनी पहचान बनायी। दक्षिण कोरिया की कैसी फेयर 16 साल की उम्र में विश्व कप का मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। वह मैच के दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरीं।
कोलंबिया की टीम ग्रुप एच में अपने अगले मुकाबले में रविवार को जर्मनी जबकि दक्षिण कोरिया की टीम सोमवार को मोरक्को का सामना करेगी। जर्मनी ने सोमवार को मोरक्को को 6-0 से हराया था। (एजेंसी)
