काफू ने मुंबई की युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ बिताया समय, खेल और शिक्षा के जरिए सपने पूरे करने का दिया संदेश

Cafu Visits Mumbai: ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर काफू ने मुंबई की युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर मैदान पर समय बिताया और खेल के साथ-साथ शिक्षा से सपने साकार करने का संदेश दिया।
Cafu spent time with young footballers from Mumbai and shared a message about fulfilling dreams through sports.
काफू युवा फुटबॉल खिलाड़ियों से मिले (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cafu Inspires Young Mumbai Girls Through Football: ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और 2 बार विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे काफू ने शनिवार को मुंबई की जरूरतमंद युवा लड़कियों के साथ फुटबॉल मैदान पर समय बिताया। उन्होंने खिलाड़ियों को फुटबॉल के गुर सिखाने के साथ खेल और शिक्षा के जरिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

युवा खिलाड़ियों से की मुलाकात

काफू ने मुंबई के ड्रीमिंग इन स्लम्स फाउंडेशन की युवा खिलाड़ियों के साथ एक मैत्री मैच में हिस्सा लिया। ये फाउंडेशन जरूरतमंद शहरी समुदायों की 6 से 16 साल की लड़कियों के साथ काम करता है और फुटबॉल के जरिए उनमें आत्मविश्वास, जीवन कौशल और आगे बढ़ने के अवसर पैदा करने की कोशिश करता है।

काफू ने कहा कि फुटबॉल बच्चों के बेहतर भविष्य में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उनके मुताबिक, खेल बच्चों को शिक्षा, सामाजिक जुड़ाव और भविष्य के लिए जरूरी अनुभव देता है। उन्होंने खेल और स्कूल की पढ़ाई को साथ लेकर चलने को बेहतर रास्ता बताया।

फुटबॉल की क्षमता पर बोले काफू

युवा खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद काफू ने कहा कि वो भारत आकर बेहद खुश हैं। उन्होंने लड़कियों से मिले प्यार और सम्मान को अपने लिए खास अनुभव बताया।

भारत में फुटबॉल के विकास को लेकर काफू ने कहा कि देश हर साल खेलों, खासकर फुटबॉल में ज्यादा निवेश कर रहा है। उनका मानना है कि अगर भारत निवेश जारी रखता है और अच्छे पेशेवर खिलाड़ियों को तैयार करता है, तो देश में दुनिया की मजबूत फुटबॉल टीमों में शामिल होने की क्षमता है।

क्या बोलीं खिलाड़ी?

काफू के साथ मैदान पर खेलने वाली युवा खिलाड़ियों के लिए ये अनुभव खास रहा। खिलाड़ी सोनाली यादव ने बताया कि वो एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं और उनके पिता ऑटो चालक हैं। सोनाली ने कहा कि एक एनजीओ के जरिए उन्हें फुटबॉल खेलने का मौका मिला। काफू के संदेश और उनकी प्रेरणा ने उन पर गहरी छाप छोड़ी।

Cafu spent time with young footballers from Mumbai and shared a message about fulfilling dreams through sports.
सुरेश रैना ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का किया विरोध, बोले- बल्लेबाजों के पक्ष में झुका IPL का संतुलन

'कभी हार नहीं मानने की दी सलाह'

सोनाली यादव कि काफू ने खिलाड़ियों को कभी हार नहीं मानने की सलाह दी। उन्होंने अपने करियर में मिली असफलताओं के बावजूद आगे बढ़ने की बात समझाई। काफू ब्राजील की 1994 और 2002 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। सोनाली ने कहा कि उनका सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com