-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Big Blow To Bangladesh Before Odi World Cup Captain Tamim Iqbal Retirement
ODI वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, कप्तान तमीम इकबाल ने लिया संन्यास
- Written By: काजल चोपड़े

चटगांव (बांग्लादेश) : बांग्लादेश (Bangladesh) के वनडे कप्तान और खेल के सभी प्रारूपों में टीम के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार तमीम इकबाल (Tamim Iqbal Retirement) ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से संन्यास की घोषणा की। इस 34 साल के बायें हाथ के क्रिकेटर ने भारत में 50 ओवर के विश्व कप (ODI World Cup 2023) से महज तीन महीने पहले खेल को अलविदा कहने का फैसला किया। बांग्लादेश के यहां अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में हारने के एक दिन बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया।
Tamim Iqbal retires from international cricket.#TamimIqbal #BANvAFG pic.twitter.com/MtGkgpwRAv — Syed Sami (@SamisDaily) July 6, 2023
इकबाल (Tamim Iqbal) ने कहा, ‘‘यह मेरे करियर का अंत है। मैंने खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। मैं इसी क्षण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं। ” उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी टीम के सभी साथियों, कोचों, बीसीबी (Bangladesh Cricket Board) के अधिकारियों, मेरे परिवार के सदस्यों तथा उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो मेरी इस लंबी यात्रा में मेरे साथ रहे हैं। इन सभी ने मुझ पर भरोसा बनाये रखा। ”
इकबाल ने अपने 16 वर्ष के क्रिकेट करियर में 70 टेस्ट में 5,134 रन बनाये जिसमें 10 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। वनडे क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के तौर पर उनकी काबिलियत शानदार रही जिसमें उन्होंने 241 मैचों में 8,313 रन बनाये है। जिसमें 14 शतक जड़े थे जो बांग्लादेश के लिए किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा सैकड़े भी हैं। वह मौजूदा क्रिकेटरों में तीसरे सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी भी हैं जिसमें वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा
बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों से अल्पसंख्यकों पर संकट: 6 महीने में 17 मामले, HRCBM ने जताई चिंता
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
इकबाल ने अपने संन्यास की ‘स्पीच’ में कहा, ‘‘मैं प्रशंसकों का भी शुक्रिया करना चाहूंगा। आपके भरोसे और प्यार ने मुझे बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिये प्रेरित किया। मैं अपनी जिंदगी के अगले अध्याय के लिए आपकी दुआएं चाहता हूं। अपनी दुआओं में याद रखना। ”
इकबाल ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2007 में किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन बनाये जिसमें 25 शतक और 94 अर्धशतक शामिल हैं। इकबाल ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट अप्रैल में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। बीसीबी ने अभी तक 50 ओवर के प्रारूप में कप्तान की घोषणा नहीं की है। (एजेंसी)
Big blow to bangladesh before odi world cup captain tamim iqbal retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMनवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
Jul 09, 2026 | 08:22 PMयोगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
Jul 09, 2026 | 08:21 PMसाइकिल से 40 हजार KM की भारत यात्रा पर निकला हरियाणा का युवक; उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
Jul 09, 2026 | 08:20 PMसागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














