मोबाइल पर Free में देख पाएंगे बिग बैश के मुकाबले, हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीमिंग; जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
- Written By: मृणाल पाठक
बिग बैश लीग
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के मशहूर टूर्नामेंट में से एक बिग बैश लीग (BBL 2023-24) का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। यह लीग पूरे दुनियाभर में देखा जाता है। इस टूर्नामेंट का आगाज 7 दिसंबर से होने वाला है। जबकि फाइनल (Big Bash League Final) मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट (Cricket Tournament) में पहला मुकाबला पिछले सीजन के उपविजेता ब्रिस्बेन हीट और मेजबान मेलबर्न स्टार्स (Brisbane Heat vs Melbourne Stars) के बीच गाबा में खेला जाएगा। ऐसे में अब इसके मोबाइल स्ट्रीम को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है।
बिग बैश लीग के फैंस को हॉटस्टार (Hotstar) की तरफ से खुशखबरी मिली है। हॉटस्टार अब मोबाइल पर बिग बैश की मुफ्त में स्ट्रीमिंग करेगा। जिसका मतलब है कि फैंस फ्री में मोबाइल पर बिग बैश लीग के मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में हॉटस्टार पर मुफ्त में बिग बैश लीग के मुकाबले स्ट्रीम होने से क्रिकेट फैंस की चांदी-चांदी हो गई है।
Hotstar will be streaming Big Bash for free on Mobile. – Great news for cricket fans. pic.twitter.com/A5spNG4LJd — Johns. (@CricCrazyJohns) December 5, 2023
सम्बंधित ख़बरें
बीबीएल 2023-24 कब शुरू होगा?
बीबीएल 2023-24 गुरुवार, 7 दिसंबर से शुरू होगा।
कौन से टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण होगा?
बीबीएल 2023-24 मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट किए जाएंगे।
बीबीएल 2023-24 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
बीबीएल 2023-24 मैचों को डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। जबकि मोबाइल पर क्रिकेट फैंस फ्री में हॉटस्टार पर मैच देख सकते हैं।
ऐसा है पूरा शेड्यूल
बीबीएल 2023-24, 7 दिसंबर 2023 को शुरू होगा और फाइनल मैच 24 जनवरी 2024 को खेला जाएगा। राउंड रॉबिन मैच 17 जनवरी तक खेले जाएंगे। क्वालीफायर मैच 19 जनवरी को होगा। इसके बाद 20 जनवरी को नॉकआउट और 22 जनवरी को चैलेंजर खेला जाएगा।।
