Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बल्लेबाज था क्रीज के अंदर, थर्ड अंपायर ने दिया ‘आउट’; देखें बिग बैश लीग का हैरान करने वाला वीडियो

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 07, 2024 | 02:48 PM

बिग बैश लीग 2023-24 (Screengrab from Posted Video)

Follow Us
Follow Us:

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट (Cricket) के मैदान पर कई बार कई तरह के अजीबोगरीब चीज़ें (Cricket Funny Moment) देखने मिल जाती हैं। कुछ चीज़ें हैरान करने वाली होती हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा बिग बैश लीग (Big Bash league 2023-24) में देखने मिला है। इस लीग में थर्ड अंपायर (Third Umpire) ने बल्लेबाज को क्रीज के अंदर रहने पर भी आउट करार दिया। जिसके बाद बीच मैदान ही बवाल शुरू हो गया। 

दरअसल, इन दिनों खेले जा रहे बिग बैश लीग 2023-24 में बड़ा बवाल हुआ। लीग के 28वें मैच में अंपायर ने ‘नॉट आउट’ को ‘आउट’ दे दिया। ये हैरतअंगेज़ वाक़या मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच का है। मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान जब सिडनी सिक्सर्स के जोश फिलिप और जेम्स विंस पर बैटिंग के लिए क्रीज़ पर थे, तब अंपायर से बड़ी गलती हुई।

He's pressed the wrong button! 🙈@KFCAustralia #BucketMoment #BBL13 pic.twitter.com/yxY1qfijuQ — KFC Big Bash League (@BBL) January 6, 2024

सम्बंधित ख़बरें

इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

अंपायर हैं कन्फ्यूज, वीडियो देखकर आप ही करें फैसला; Out है या Not Out

बीबीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया के ज़रिए इस घटना का वीडियो शेयर किया गया। जिसमें देखा जा सकता है कि मेलबर्न स्टार्स के इमाद वसीम ने सिडनी सिक्सर्स के जेम्स विंस को गेंद फेंकी, जिसके बाद उन्होंने सीधा खेला और गेंद इमाद वसीम के हाथ से लगते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद स्टंप पर लगी। जिसके लिए मेलबर्न स्टार्स ने आउट की अपील की और फील्ड अंपायर ने फैसले के लिए थर्ड अंपायर का रुख किया। 

थर्ड अंपायर ने फैसले के लिए स्लोमोशन में देखा कि गेंद लगने के समय जोश फिलिप का बल्ला क्रीज़ के अंदर था। जिसके लिए थर्ड अंपायर को ‘नॉट आउट’ को बड़ी स्क्रीन पर फ्लैश करना था, लेकिन उन्होंने गलती से स्क्रीन पर ‘आउट’ फ्लैश कर दिया। जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। हालांकि फिर फील्ड अंपायर ने खिलाड़ियों को कुछ इशारा किया। 

इस दौरान पूरा क्राउंड हैरान होकर शोर करने लगा। इस दौरान बैटिंग कर रहे खिलाड़ी और फील्डिंग पर मौजूद ग्लेन मैक्सवेल का भी रिएक्शन देखने लायक था। सबके चेहरे पर हैरानी के साथ बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। फिर थर्ड अंपायर फैसले को सही करते हुए इसे ‘नॉट आउट’ करार दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कई लोग बिग बैश लीग में हो रही कई गलतियों के लिए इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।  

Big bash league 2023 24 out and not out clash video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2024 | 02:48 PM

Topics:  

  • Big Bash League 2023-24

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.