सिक्के की जगह बल्ला उछालकर हुआ टॉस, आया चौकाने वाला नतीजा- देखें बिग बैश लीग का अजीबोगरीब Video
- Written By: मृणाल पाठक
Screengrab from Posted Video
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट (Cricket) के मैदान पर कई तरह के अजीबोगरीब (Shocking Videos) चीज़े देखने मिलती है। कभी इन चीज़ों को देखकर हंसी आती है तो कभी हैरानी होती है। कुछ ऐसा ही देखने मिला है ऑस्ट्रेलिया (Australia) में जारी बैश लीग 2023-24 (Big Bash League 2023-24) में। हाल ही में पिच की वजह से एक मैच रद्द करना पड़ा था। अब इसी बीच एक अजीब चीज़ टॉस के दौरान देखने मिली है। इस लीग में सिक्के के बजाए बल्ले से टॉस (Toss By Bat) किया गया है।
दरअसल, बिग बैश लीग में एक के बाद एक ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां मैच के लिए सिक्के को नहीं बल्कि बल्ले को उछालकर टॉस किया गया। टूर्नामेंट का यह छठा लीग मुकाबला ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर के बीच मनुका ओवल में खेला गया, जिसमें बल्ले की मदद से टॉस किया गया। लेकिन, बल्ले से टॉस करना दोनों ही टीमों के लिए चौंकाने वाला रहा। क्योंकि टॉस के लिए फेंका गया बल्ला ज़मीन पर किनारे के बल पर गिरा, जिससे फैसला किसी के भी पक्ष में नहीं गया।
If at first you don't succeed… 😅 #BBL13 pic.twitter.com/ofryum3gY4 — KFC Big Bash League (@BBL) December 12, 2023
सम्बंधित ख़बरें
यह अजीबोगरीब मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बार टॉस का फैसला ना आने कि वजह से दोबारा बल्ले को हवा में उछालकर टॉस के लिए फेंका गया और सिडनी थंडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बैश लीग के आधिकारिक सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि बिग बैश लीग में इससे पहले पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला रद्द करना पड़ा था। यह मैच पिच की खराब कंडीशन की वजह से रद्द करना पड़ा था। मुकाबले के दौरान पिच में असमतल उछाल देखा गया था, जो बल्लेबाज़ के लिए काफी जोखिम भरा था। इसी वजह से मैच रद्द कर दिया गया था और पॉइंट्स दोनों टीमों में बराबर बांट दिए गए थे।
