-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bhuvneshwar Kumar 200 Wickets Record Ipl Fastest Pacer History Rcb Vs Csk
चिन्नास्वामी में स्विंग के सुल्तान का जलवा, भुवनेश्वर कुमार ने IPL में बनाया रिकॉर्ड, 1 विकेट लेकर रचा इतिहास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Bhuvneshwar Kumar Record: भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में एक विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस विकेट के साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में 200 विकेट पूरे कर लिए।

भुवनेश्वर कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Bhuvneshwar Kumar 200 wickets in IPL: आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज बन गए हैं। भुवी आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी पेसर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।
विकेटों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे भुवी
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है, जिन्होंने 176 मैचों में 224 विकेट लिए हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार अब 192 मैचों में 200 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर सुनील नरेन हैं, जिनके नाम 191 मैचों में 193 विकेट हैं। चौथे स्थान पर पियूष चावला (192 विकेट) और पांचवें पर Ravichandran Ashwin (187 विकेट) काबिज हैं।
आयुष म्हात्रे का विकेट बना ऐतिहासिक पल
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने आयुष म्हात्रे को आउट कर यह खास उपलब्धि हासिल की। भुवी ने हार्ड लेंथ गेंद डाली, जिस पर म्हात्रे पुल शॉट खेलने गए, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद मिड ऑफ पर खड़े रजत पाटीदार के हाथों में चली गई। म्हात्रे इस मुकाबले में 3 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बना सके।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
RCB ने खड़ा किया 251 रनों का विशाल स्कोर
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 251 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। टीम की ओर से देवदत्त पाडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं टिम डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 19 गेंदों में 48 रन ठोके।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए और रन रोकने में नाकाम रहे। आरसीबी के बल्लेबाजों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा, जिससे चेन्नई के सामने एक मुश्किल लक्ष्य खड़ा हो गया। अब देखना होगा कि सीएसके की टीम इस चुनौती का सामना कैसे करती है।
Bhuvneshwar kumar 200 wickets record ipl fastest pacer history rcb vs csk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













