महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम जारी, पहले मैच में गुजरात-मुंबई होंगे आमने-सामने

wpl-2023-player-auction-might-happen-in-2nd-week-of-february-in-delhi
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए कार्यक्रम का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट चार मार्च से शुरू होने वाला है। जो कि  26  मार्च तक खेला जाएगा। इस लीग में पांच टीमें है, जो कुल 22 मैच खेलेंगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला प्रीमियर लीग सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे।  दोनों स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाएंगे। 23 दिनों के अंदर महिला प्रीमियर लीग के 20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। WPL का पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

https://twitter.com/wplt20/status/1625485171406544896

चार डबल हेडर मुकाबले

पहले मैच में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगे। वहीं, लीग मैचेस के दौरान चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। WPL के पहले मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे होगी, जबकि दूसरे मैच की शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। लीग मैचेस का आखिरी मुकाबला  21 मार्च को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। इस लीग का एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अंतिम मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम होगा।  

महिला प्रीमियर लीग की टीम इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

गुजरात जाएंट्स (GT)

मुंबई इंडियंस (MI)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

यूपी वॉरियर्स (UPW)