

नई दिल्ली: भारतीय टीम (Team India) इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। जहां भारत को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अभी टेस्ट सीरीज होनी बाकी है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ब्रेक नहीं दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने घरेलू शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। अगले तीन महीने में भारत में तीन देशों की टीम आएंगी। साल ही शुरू जनवरी से लेकर मार्च तक लगातार मैच खेले जाएंगे।
बीसीसीआई द्वारा आज यानी 8 दिसंबर गुरुवार को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का शेड्यूल जारी किया गया। श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत का दौरा करेगी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम फरवरी, मार्च में भारत आएगी।
https://twitter.com/BCCI/status/1600746560605724672
टी20 सीरीज
वनडे सीरीज
वनडे सीरीज
टी20 सीरीज
टेस्ट सीरीज
वनडे सीरीज
ज्ञात हो कि, अगले साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है। उससे पहले टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेल रही होगी। हालांकि, वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भी वनडे सीरीज हार चुकी है।