पिता के सपने को बाबर आजम ने दी नई उड़ान, लाहौर में शुरू की आजम क्रिकेट अकादमी; जानें इसकी खासियत

Babar Azam Cricket Academy: बाबर आजम ने अपने पिता आजम सिद्दीकी के सम्मान में लाहौर के डीएचए फेज 8 में आजम क्रिकेट अकादमी शुरू की है। यहां लड़कों और लड़कियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Babar Azam father Azam Siddique
आजम क्रिकेट अकादमीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बाबर आजम ने अपने गृह नगर लाहौर में खुद की क्रिकेट अकादमी शुरू की है।

  • इस अकादमी का नाम 'आजम क्रिकेट अकादमी' रखा गया है।

  • बाबर ने यह पहल अपने पिता आजम सिद्दीकी के सम्मान और संघर्ष को समर्पित की है।

Azam Cricket Academy Lahore: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने मैदान के बाहर एक नई और प्रेरणादायक पारी की शुरुआत की है। बाबर ने अपने गृह नगर लाहौर में अपनी खुद की क्रिकेट अकादमी शुरू की है, जिसका नाम उन्होंने 'आजम क्रिकेट अकादमी' रखा है। बाबर ने यह खास पहल अपने पिता आजम सिद्दीकी के सम्मान और उनके लंबे संघर्ष को समर्पित की है।

पिता के संघर्ष और त्याग को समर्पित है यह नाम

दरअसल, बाबर आजम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शिखर तक पहुंचने के पीछे उनके पिता आजम सिद्दीकी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बाबर ने कई मौकों पर इस बात का जिक्र किया है कि कैसे उनके पिता ने शुरुआती दिनों में अपनी जरूरतों को दरकिनार कर उन्हें लाहौर के अलग-अलग मैदानों पर अभ्यास के लिए ले जाया करते थे।

एक साधारण परिवार से निकलकर विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले बाबर ने अपने पिता के इसी त्याग और मार्गदर्शन को सलाम करने के लिए अकादमी का नाम उनके नाम पर रखा है। इस अकादमी के माध्यम से बाबर अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान को देश के उभरते हुए खिलाड़ियों के साथ साझा करना चाहते हैं।

Babar Azam father Azam Siddique
न वनडे में मौका मिला, न टेस्ट की तैयारी का समय, मोहम्मद सिराज के साथ टीम मैनेजमेंट ने फिर किया नाइंसाफी?

कहां स्थित है यह अकादमी?

यह आधुनिक क्रिकेट अकादमी लाहौर के पॉश इलाके मेन ब्रॉडवे, डीएचए फेज 8 में मीज़ान बैंक के सामने खोली गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और जानकारी के अनुसार, अकादमी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहाँ वे बाबर आज़म की देखरेख और उनके अनुभवों से सीखकर अपने खेल को निखार सकेंगे।

Babar Azam father Azam Siddique
दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान, अक्षर पटेल छोड़ सकते हैं कमान, केएल राहुल और ऋषभ पंत में कड़ी टक्कर

लड़कों और लड़कियों दोनों को मिलेगा पेशेवर प्रशिक्षण

आपको बता दें कि आजम क्रिकेट अकादमी' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए पेशेवर क्रिकेट प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। अकादमी में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली टर्फ पिचें, इनडोर क्रिकेट सुविधा, अनुभवी कोचिंग स्टाफ और सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया गया है। बाबर का उद्देश्य पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भविष्य के चैंपियन तैयार करना है, जो आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।