ब्रिस्बेन टेस्ट में नाथन लियोन के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, शेन वॉर्न और ग्लेन मैकग्रा के क्लब में हुए शामिल
- Written By: मृणाल पाठक
ब्रिसबेन: कभी पिच क्यूरेटर (Pitch Curator) के रूप में काम करने वाले नाथन लियोन (Nathan Lyon) शनिवार को टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में 400 विकेट लेने वाले दुनिया के 17वें और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तीसरे गेंदबाज बन गये। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें स्पिनर हैं। लियोन ने 2010 में एडीलेड ओवल में मैदानकर्मी के रूप में नौकरी शुरू की थी और इसके एक साल बाद उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
इस 34 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक वह 101 टेस्ट मैचों में 403 विकेट ले चुके हैं। लियोन ने पहले एशेज टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के डाविड मलान के रूप में अपना 400वां विकेट लिया। वह लेग स्पिनर शेन वार्न (708) और तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (563) के बाद तीसरे आस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं जो इस मुकाम पर पहुंचे। विश्व क्रिकेट में लियोन यह उपलब्धि हासिल करने वाले 17वें गेंदबाज हैं।
श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट लेकर इस सूची में शीर्ष पर हैं। लियोन इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के सातवें स्पिनर बन गये हैं। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल में यह उपलब्धि हासिल की थी। टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले स्पिनरों में मुरलीधरन और वार्न के बाद अनिल कुंबले (619), रंगना हेराथ (433), अश्विन (427), हरभजन सिंह (417) और लियोन का नंबर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
इनके अलावा 10 तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (632), मैकग्रा, स्टुअर्ट ब्रॉड (524), कर्टनी वाल्श (519), डेल स्टेन (439), कपिल देव (434), रिचर्ड हैडली (431), शॉन पोलाक (421), वसीम अकरम (414) और कर्टली एंब्रोस (405) इस सूची में शामिल हैं। (एजेंसी)
