Asian Games 2026: मैच ड्रॉ फिर भी सेमीफाइनल से बाहर हुईं सुचिका तरियाल, 700 ग्राम वजन ने बदला फैसला

Suchika Tariyal MMA: एशियन गेम्स में मिक्सड मार्शल आर्ट्स में भारत की सुचिका तरियाल को ड्रॉ के बाद सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस फैसले को चुनौती देने के बाद इसका कारण सामने आ गया है।
asian games suchika tariyal
सुचिका तरियालसौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
Published on
Updated on

Asian Games Suchika Tariyal MMA: नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में एमएमए के मुकाबले में सुचिता तरियाल ने भारत को पहला ऐतिहासिक मेडल दिलाया। हालांकि, उनका गोल्ड जीतने का सपना पूरा न हो सका। सेमीफाइनल में ड्रॉ के कारण हार का सामना करने के बाद सुचिता ने फैसले को चुनौती दी थी, जिसका कारण जानकर हर कोई हैरान रह गया।

सुचिका का ऐतिहासिक कैंपेन सेमीफाइनल में खत्म हो गया, सेमीफाइनल में उन्हें सिंगापुर की हुई हून टीओ से एक करीबी हार मिली, जो ओवरटाइम तक चली। सिंगापुर और भारत के बीच हुए इस मुकाबले को ड्रॉ कर दिया गया था और हून टीओ को विजयी घोषित किया गया था।

सुचिका ने फैसले को दी थी चुनौती

फैसले से नाराज सुचिका ने इस फैसले को चुनौती दी। शुरुआत में सुचिका तरियाल का मुकाबला सिंगापुर के नाम कर दिया गया था, जिसके बाद भारत ने इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का फैसला किया। विरोध दर्ज कराने के लिए फेडरेशन ने $1,000 की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा की।

इसके बाद 10 जजों ने मुकाबले की समीक्षा की और फुटेज देखने के बाद इसे 'ड्रॉ' घोषित कर दिया। लेकिन नियमों के अनुसार, ड्रॉ की स्थिति में कम वजन वाला फाइटर जीतता है, और सुचिका का वजन अपनी प्रतिद्वंद्वी से 700 ग्राम ज्यादा था। इसका मतलब यह हुआ कि मुकाबला असल में न हारने के बावजूद सुचिका को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

asian games suchika tariyal
Asian Games 2026: शूटिंग में भारत का तीसरा मेडल, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर

ब्रॉन्ज मेडल भी भारत MMA के लिए बड़ी कामयाबी

यह नतीजा सुचिका तरियाल के लिए निराशाजनक रहा और फैसले की घोषणा के बाद वह निराश भी दिखाई दीं। हालांकि, निराशा के बावजूद, 36 साल की यह खिलाड़ी आइची-नागोया से एक ऐतिहासिक मेडल लेकर लौटीं, जो महाद्वीपीय स्टेज पर भारतीय MMA के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

रिजिजू ने सुचिका तरियाल को दी बधाई

सुचिका की जीत पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हे बधाई दी और एक्स पर लिखा - MMA में भारत का पहला एशियाई खेल पदक!

किरेन रिजूजू ने आगे लिखा, एशियन गेम्स में महिलाओं की ट्रेडिशनल-60 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सुचिका तारियाल को बधाई। एशियाई खेलों में MMA की शुरुआत के साथ ही, सुचिका ने MMA में भारत की पहली एशियाई खेल पदक विजेता के तौर पर इतिहास रच दिया है।"

सुचिका का ब्रॉन्ज मेडल ऐतिहासिक उपलब्धि

आपको जानकारी दें, कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) उन 6 नए खेलों में शामिल है, जिनका आइची-नागोया एशियन गेम्स में पहली बार आयोजन किया गया। इसके अलावा फ्रीस्टाइल बीएमएक्स, टेकबॉल, पैडल, सर्फिंग और वर्चुअल ताइक्वांडो भी इस बार पहली बार एशियन गेम्स का हिस्सा बने हैं। हालांकि, सुचिका फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं, लेकिन उनका ब्रॉन्ज मेडल भारतीय एमएमए के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com