Asian Games 2026 में भारत की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका को हॉकी में 16-1 से हराया

Asian Games Hockey: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 16-1 से हराया। जुगराज सिंह के 4 गोल और अभिषेक की हैट्रिक से भारत को मिली बड़ी जीत।
Indian Men Hockey Team Beat Sri Lanka
भारतीय पुरुष हॉकी टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Men Hockey Team Beat Sri Lanka: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 16-1 से हरा दिया। मंगलवार को गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और एकतरफा जीत दर्ज की।

भारत की ओर से जुगराज सिंह ने चार गोल किए, जबकि अभिषेक ने हैट्रिक लगाई। दिलप्रीत सिंह ने तीन गोल किए। हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक प्रसाद ने भी एक-एक गोल किया।

मनदीप सिंह खुला खाता

भारत ने पांचवें मिनट में मनदीप सिंह के गोल से खाता खोला। इसके बाद जुगराज ने 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। एक मिनट बाद अभिषेक ने गोल किया।

हरमनप्रीत सिंह ने 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया और अभिषेक ने 17वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी। जुगराज ने 22वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए और भारत ने पहले हाफ के अंत तक 8-0 की बढ़त बना ली।

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

तीसरे क्वार्टर में भी भारत का आक्रमण जारी रहा। मनप्रीत सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया, जबकि विवेक प्रसाद ने 36वें मिनट में गोल दागा। दिलप्रीत ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद जुगराज ने 42वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।हरमनप्रीत सिंह ने 44वें मिनट में एक और गोल किया, जिससे तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 13-0 से आगे था।

Indian Men Hockey Team Beat Sri Lanka
Asian Games 2026 में रोशिबिना देवी ने पक्का किया पदक, वुशु के 60 किग्रा सेमीफाइनल में पहुंचीं

अभिषेक ने अपनी हैट्रिक पूरी की

आखिरी क्वार्टर में अभिषेक ने 49वें मिनट में अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की। श्रीलंका को इसके बाद सुरेश रत्नायके के शानदार टोमाहॉक शॉट से एक गोल मिला और स्कोर 14-1 हो गया। भारत ने तुरंत जवाब दिया। जुगराज ने 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर अपने चार गोल पूरे किए।

इसके दो मिनट बाद दिलप्रीत ने अपना तीसरा गोल दागा और भारत ने मुकाबला 16-1 से जीत लिया। ये पूल-ए में भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com