

Indian Boxers In Asian Championship Final: इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोमवार को अंडर-19 पुरुष और महिला कैटेगरी में 9 बॉक्सर फाइनल में पहुंचे चुके हैं, इसी के साथ सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद छह बॉक्सरों ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए है।
अंडर-19 महिला वर्ग में भारत की सभी 8 मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। चाहत ने 'ताईवान की पेई-चुन त्साई' को (60 किलोग्राम) से, अंशिका ने कजाकिस्तान की 'आकबोता बोलत' को (75 किलोग्राम) में, मेघा श्योकंद ने वियतनाम की 'थी माई अन्ह दाम' को (80 किलोग्राम) से और प्राची टोकस (81+ किलोग्राम) के साथ ताईवान की 'शू-शियान वांग' को पीछे छोड़ते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत की सभी महिला बॉक्सर फाइनल में पहुंच गई हैं।
अंडर-19 पुरुष वर्ग में आदित्य (55 किलोग्राम) और शुभम राजपूत (90 किलोग्राम) के साथ अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया। आदित्य ने कोरिया के 'ह्योनमिन ली' को हराया और शुभम ने किर्गिस्तान के 'ऐतबेक बेर्डिमुरतोव' को कड़े मुकाबले में मात दी।
सेमीफाइनल में हार के बाद भारत के छह मुक्केबाजों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इनमें सिकंदर (60 किलोग्राम), मौसम सुहाग (65 किलोग्राम), देवेंद्र चौधरी (75 किलोग्राम) और सागर (85 किलोग्राम) शामिल हैं।
भारत के युवा मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में एक बार फिर अपनी मजबूत चुनौती पेश की है। खासकर महिला टीम ने सभी वर्गो में फाइनल में पहुंचकर अपना दबदबा साबित किया है। एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 5 से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेली जा रही है।