छठी बार ख़िताब जीत अपने देश पहुंचीं श्रीलंकाई टीम, विजय परेड निकालकर किया गया स्वागत
- Written By: काजल चोपड़े
नयी दिल्ली: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का ख़िताब श्रीलंका (Sri Lanka) ने अपने नाम कर लिया है। यह ख़िताब जीतने के बाद श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Team) का उनके देश में काफी अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया गया। एशिया कप के फ़ाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका (Sri Lanka) ने छठवीं वार यह ख़िताब जीता है।
? ✨ Sri Lanka team celebrating their #AsiaCup2022 triumph with the fans in Colombo ? pic.twitter.com/yRTzcr9PzR — ICC (@ICC) September 13, 2022
इसी बड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए पूरी श्रीलंकाई टीम के लिए विजय परेड (Vijay Parade) का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़कों पर फैंस की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं, श्रीलंका के खिलाड़ी ओपन बस में सवार थे।
? Snapshots from the #AsiaCup victory parade
#RoaringForGlory pic.twitter.com/ZGIEov8OxL — Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) September 13, 2022
श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने ट्वीट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में श्रीलंका के खिलाड़ी डबल डेकर बस में सफर करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सड़क किनारे फैंस तालियां बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। इस विजय परेड के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ियों ने अपने फैंस के साथ बातचीत भी की।
सम्बंधित ख़बरें
मुसीबत में चीन ने फेरा मुंह, भारत बना संकटमोचक! श्रीलंका को भेजी तेल की बड़ी खेप, राष्ट्रपति ने जताया आभार
श्रीलंका के कड़े तेवर! अमेरिका को नहीं दी फाइटर जेट लैंड करने की इजाजत, राष्ट्रपति बोले- हम किसी के आगे..
तेल संकट से श्रीलंका की हालत खराब, देश में लागू किया चार दिन काम का नियम, स्कूलों में भी अतिरिक्त छुट्टी
हिंद महासागर में ईरानी जहाज IRIS Dena को अमेरिका ने डुबोया, 2 अन्य जहाजों ने ली भारत और श्रीलंका में शरण
The #AsiaCup trophy is officially home! ?#RoaringForGlory pic.twitter.com/VXsbV2gzzm — Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) September 13, 2022
The victory parade is about to commence from Katunayaka! Route: Katunayake- Colombo normal road.
Next Stop: Seeduwahttps://t.co/bM5K69DMb8 — Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) September 13, 2022
बता दें कि, सोमवार को अधिकारियों ने बताया था कि मंगलवार को एशिया कप 2022 जीतने वाली टीम श्रीलंका पहुंचेगी तो उनका स्वागत भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर किया जाएगा। इसके बाद सभी प्लेयर विजय परेड में भाग लेंगे।
