अनंतजीत सिंह नरूका ने लगाया कांस्य पदक पर निशाना, भारत की झोली में तीसरा मेडल
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में अनंतजीत सिंह नरूका ने जबरदस्त प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीता है। इस गेम में उनका स्कोर 43 अंक का रहा है। इस खेल में ये भारत की तीसरी बड़ी जीत है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अनंतजीत सिंह नरूका (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में इस समय आईएसएसएफ वर्ल्ड कप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड खेला गया है, जिसमें भारतीय दल के अनंतजीत सिंह नरूका ने 43 अंक के स्कोर के साथ मेडल अपने नाम किया है। अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अनंतजीत ने कांस्य पदक हासिल कर लिया है।
दरअसल, स्कीट निशानेबाजी से संबंधित एक खेल है, जिसमें शूटर्स हवा में उड़ रहे मिट्टी के लक्ष्यों को निशाना बनाते है। इसी खेल की वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन इस बार भारत में किया गया है। स्कीट में आपको कई प्रकार देखने को मिलते हैं, जिनमें से एक को ओलंपिक का दर्जा प्राप्त है।
महिला निशानेबाज भी पीछे नहीं
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप प्रोग्राम में सबसे पहला पदक भारतीय निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर ने जीता था। आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में सोनम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 252.9 के स्कोर के साथ पोडियम फिनिश में अपनी जगह बनायी है। इस गेम में चीन की युटिंग हुआंग ने बेस्ट अपने बेस्ट परफॉर्मेंस के साथ गोल्ड मेडली जीता था। जबकि फ्रांस की निशानेबाज ओसेन म्यूलर ने कांस्य पदक जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
International Chess Day 2026: बच्चों का दिमाग तेज बनाने में कैसे मदद करता है शतरंज? जानें इसके फायदे
कौन हैं साकिब महमूद? दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने क्यों दिया मौका, 8 फोटो में जानिए उनके करियर की कहानी
शिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
भंडारा में 15 करोड़ की खेल परियोजना अधूरी, दो साल बाद भी नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक
अखिल श्योराण ने जीता कांस्य
कल यानी 16 अक्टूबर को भारतीय निशानेबाज अखिल श्योराण ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। गौरतलब है कि अखिल ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रतियोगिता में तीसरी पोजिशन हासिल की है। ये साल अखिल के कुछ बेहतर नहीं था, लेकिन इस जीते के बाद अखिल को निराशा से राहत मिली है। अखिल ने पिछले साल बाकू में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान पेरिस ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाइ भी किया था, लेकिन दिल्ली और भोपाल में ओलंपिक सिलेक्शन ट्रायल के मौके पर उनको चोट लग गई थी। जिसके कारण वो इस साल के ओलपिंक प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन पाए थे और उनका ओलंपिक मेडल जीतने का सपना भी अधूरा रह गया था।
आईएसएसएफ मेडल टेली रिपोर्ट
इस मेडल टेली की सूची में भारत कल तक 2 मेडल की बढ़त के साथ 6वें स्थान पर था। अब अनंतजीत सिंह नरूका के मेडल जीतने के बाद भारत किस पोजिशन में आ गया है। इससे जुड़ा अपडेट अब तक हासिल नहीं हो पाया है।
