Alex Carey का 'Boxing Day Test Match' में धमाका, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रचा नया कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया के 'ऐसे' इकलौते विकेटकीपर

Alex Carey
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन (Australia vs South Africa 2nd Test Match, 2022-23) ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 575 रन बनाकर साउथ अफ्रीका की 189 रनों के स्कोर की पहली पारी से 386 रनों की बढ़त लेकर अपनी पारी घोषित कर दी।

साउथ अफ्रीका की पहली पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 255 गेंदोंका सामना करते हुए 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से बेहतरीन डबल सेंचुरी ठोकी। उनके अलावा, विकेटकीपर एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने 149 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 111 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

Alex Carey ने बनाया नया रिकॉर्ड 

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के विकेटकीपर एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने 149 गेंदों में 111 रन बनाए और  ऑस्ट्रेलियाई के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नई मिसाल कायम की। गौरतलब है कि, एलेक्स कैरी का टेस्ट क्रिकेट में यह पहली सेंचुरी है। अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सेंचुरी ठोकने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के दूसरे विकेटकीपर हैं। इसके अलावा, Boxing Day Test Match में सेंचुरी लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले विकेटकीपर भी हैं। 

इतिहास बताता है कि एलेक्स केरी से पहले Melbourne Cricket Ground पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटरीपर बल्लेबाज रॉड मार्श (Rod Marsh) ने सेंचुरी मारी थी। साल 1977 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने 110 रन बनाए थे और नॉट आउट रहे थे। यही नहीं, Alex Carey साल 2013 के बाद अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले विकेटकीपर भी हैं।