IND vs SA: एडन मार्करम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
Aiden Markram Joins in World Record: साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टेस्ट मैच की एक पारी में पांच कैच लेने वाले 17वें आउटफील्डर बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एडन मार्करम (फोटो-सोशल मीडिया)
Aiden Markram Scripts History: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। मार्करम एक टेस्ट पारी में पांच कैच लेने वाले 17वें आउट फील्डर बन गए हैं। पांच कैच लेकर मार्करम दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 24 नवंबर को मार्करम ने 5 कैच पकड़े। इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, भारत के अजिंक्य रहाणे और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी आउटफील्ड में छह कैच लेने में कामयाब नहीं हो पाया है। टेस्ट पारी में पांच कैच लेने का पहला रिकॉर्ड 1936 में ऑस्ट्रेलिया के विक रिचर्डसन ने डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। इसके बाद से लेकर 2024 तक, सबसे हालिया ऐसा रिकॉर्ड श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा के नाम दर्ज हुआ था। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम एक से अधिक बार शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
यह भी पढ़ें: KL Rahul के हाथ में वनडे कमान, SA सीरीज में कप्तानी का इम्तिहान! एक नजर पिछले रिकॉर्ड पर
एक टेस्ट इनिंग में 5 कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
| खिलाड़ी | टीम | कैच | पारी संख्या | विरोधी टीम | मैदान | मैच की तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|
| विक रिचर्डसन | ऑस्ट्रेलिया | 5 | 3 | दक्षिण अफ्रीका | डरबन | 28 फ़रवरी 1936 |
| यजुर्विंद्र सिंह | भारत | 5 | 2 | इंग्लैंड | बैंगलुरु | 28 जनवरी 1977 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | भारत | 5 | 1 | पाकिस्तान | कराची | 15 नवम्बर 1989 |
| क्रिस श्रीकांत | भारत | 5 | 1 | ऑस्ट्रेलिया | W.A.C.A | 1 फ़रवरी 1992 |
| स्टीफन फ्लेमिंग | न्यूज़ीलैंड | 5 | 1 | ज़िम्बाब्वे | हरारे | 18 सितम्बर 1997 |
| ग्रेम स्मिथ | दक्षिण अफ्रीका | 5 | 4 | ऑस्ट्रेलिया | W.A.C.A | 30 नवम्बर 2012 |
| डैरेन सैमी | वेस्ट इंडीज | 5 | 2 | भारत | वानखेड़े | 14 नवम्बर 2013 |
| डैरेन ब्रावो | वेस्ट इंडीज | 5 | 2 | बांग्लादेश | किंग्सटाउन | 5 सितम्बर 2014 |
| अजिंक्य रहाणे | भारत | 5 | 3 | श्रीलंका | गाले | 12 अगस्त 2015 |
| जर्मेन ब्लैकवुड | वेस्ट इंडीज | 5 | 3 | श्रीलंका | कोलंबो (PSS) | 22 अक्टूबर 2015 |
| इमरुल कायेस | बांग्लादेश | 5 | 2 | न्यूज़ीलैंड | वेलिंगटन | 12 जनवरी 2017 |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 5 | 1 | दक्षिण अफ्रीका | केप टाउन | 22 मार्च 2018 |
| बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 5 | 2 | दक्षिण अफ्रीका | केप टाउन | 3 जनवरी 2020 |
| लाहिरु थिरिमाने | श्रीलंका | 5 | 2 | इंग्लैंड | गाले | 22 जनवरी 2021 |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 5 | 2 | इंग्लैंड | लीड्स | 6 जुलाई 2023 |
| धनंजय दे सिल्वा | श्रीलंका | 5 | 2 | न्यूज़ीलैंड | गाले | 26 सितम्बर 2024 |
| एडन मार्करम | दक्षिण अफ्रीका | 5 | 2 | भारत | गुवाहाटी | 22 नवम्बर 2025 |
सोमवार को मार्करम के कैच का शिकार केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव हुए। इन विकेटों में से तीन मार्को जेनसन की गेंदबाजी पर आए, जबकि दो विकेट स्पिनरों ने लिए। खास बात यह रही कि रेड्डी का विकेट यानसेन के बजाय मार्करम को ज़्यादा श्रेय दिया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने दूसरी स्लिप में पूरी डाइव लगाकर हवा में से गेंद पकड़ ली थी। जो एक शानदार कैच था।
