आईपीएल मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, सामने आई सभी प्लेयर्स की लिस्ट

IPL 2023 Auction Players List
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) का भारत में बहुत क्रेज है। अगले साल होने वाले टाटा आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए लोग अभी से ही बेताब हैं। ऐसे में इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट (Players Shortlist) किया गया है। इन सभी पर सभी 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। यह नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस बार मिनी ऑक्शन के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से  सभी 10 फ्रेंचाइजी ने 369 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया था। मगर 36 एडिशनल प्लेयर्स को भी शामिल करने की मांग हुई थी। 

https://twitter.com/IPL/status/1602625427398447104

वहीं, खिलाड़ियों के इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, जो रूट, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, इशांत शर्मा, सैम करन, लिटन दास, जेसन होल्डर जैसे बड़े क्रिकेटर्स का नाम शुमार है। पिछले सीजन तक इनमें से विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद और मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। लेकिन, इस बार इन दोनों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया है। 

PIC: @IPL

बीसीसीआई ने जिन 405 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया है, उन में से 273 प्लेयर्स भारतीय हैं, जबकि 132 खिलाड़ी विदेशी हैं। जिन पर फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। इन 132 में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देश से हैं। वहीं, इन खिलाड़ियों में 119 कैप्ड प्लेयर हैं। जबकि 282 प्लेयर्स अनकैप्ड हैं। 

नीलामी में शामिल होने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सिर्फ 87 स्लॉट खाली हैं। यानी अधिकतम इतने ही खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट 30 हैं। वहीं, खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं। इसमें 19 विदेशी प्लेयर हैं।