-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- What Will Be The Long Term Consequences Of These Skyrocketing Gold Prices
नवभारत विशेष: सोने की आसमान छूती कीमत का रहस्य क्या ?
- Written By: दीपिका पाल
Gold-Silver Rate in Diwali: सोने की कीमतें पिछले एक साल में यानी 2024 की धनतेरस के बाद से 2025 की धनतेरस तक 64 फीसदी बढ़ चुकी हैं, जबकि इसी दौरान चांदी की कीमतों में 73 फीसदी का इजाफा हुआ है।

सोने की आसमान छूती कीमत का रहस्य क्या (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: सोने की लगातार आसमान छूती कीमतें हैरान कर रही हैं। सोने की कीमतें पिछले एक साल में यानी 2024 की धनतेरस के बाद से 2025 की धनतेरस तक 64 फीसदी बढ़ चुकी हैं, जबकि इसी दौरान चांदी की कीमतों में 73 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछली धनतेरस में जहां सोना 78,846 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं 17 अक्टूबर 2025 को यह बढ़कर 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। क्या यह किसी सहज आर्थिक नियम या समीकरण का नतीजा है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश या रणनीति काम कर रही है? आखिरकार सोने की इन आसमान छूती कीमतों का दीर्घकालिक नतीजा क्या होगा?
क्या भारत की अर्थव्यवस्था पर इससे कोई विशेष असर पड़ सकता है, जिसे अभी हम समझ ही न पा रहे हों? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो इन दिनों अर्थशास्त्र के जानकारों से लेकर आम लोगों तक को परेशान कर रहे हैं। सोना कोई इंट्रेस्ट या डिविडेंड नहीं देता। यदि कोई विशेष मुद्रा जैसे अमेरिकी डॉलर अथवा भारतीय रुपया की क्रयशक्ति घट रही हो, तो व्यवहार में सोने पर निवेश को सुरक्षित आश्रय मान लिया जाता है। निवेशक सोचते हैं कि पैसे के मूल्य तो घटेंगे, लेकिन सोना अपने मूल्य को बनाये रखेगा। इसलिए इस स्थिति में भी सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं। खास करके यदि रुपये की तुलना में डॉलर बहुत ज्यादा मजबूत हो रहा हो, तो भारत में सोना बहुत महंगा हो जाता है। अमेरिका, चीन के बीच जिस तरह का व्यापारिक तनाव चल रहा है, उससे वैश्विक व्यापार की चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे में लोगों को लगने लगा है कि सोने पर निवेश किया जाए।
बैंकों ने खरीदी बढ़ाई
हाल के वर्षों में सोने की अनाप-शनाप बढ़ने वाली कीमतों के पीछे एक बड़ा कारण भारत में हर साल बल्कि साल में दो बार सोने के बाजार में उछाल आता है, जब भारत के ज्यादातर हिस्सों में शादियां होती हैं और तब जब दिवाली तथा अक्षय तृतीया को लोग धार्मिक व सांस्कृतिक कारणों के चलते सोना खरीदते हैं। इस कारण भारत में हर साल सोने की कीमतों में कुछ न कुछ वृद्धि होती ही है। भारत का आभूषण उद्योग नियमित रूप से सोने का उपभोक्ता है। कुछ लोग यह दावा करते हैं कि देश की कई शक्तिशाली निवेशक संस्थाएं मसलन बैंक या कुछ देशों ने स्वर्ण आपूर्ति में साजिशन रोक लगा रखी है, इस वजह से भी सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा, आया नया अपडेट
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
FSSAI Notice Biscuit: ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट कंपनी एसएजे फूड को 100% आटे के भ्रामक दावे पर नोटिस
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जानिए आज सोने-चांदी का ताजा भाव
दुनियाभर की केंद्रीय बैंकों द्वारा सोना खरीदा जाना भी है। कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की तादाद बढ़ायी है। हाल के महीनों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी 75 टन सोना खरीदा है, जिसके बाद आरबीआई का कुल स्वर्ण भंडार बढ़कर 880 टन हो चुका है। सोना लगातार जमा हो रहा है और मौजूदा उत्पादन नई मांग की पूर्ति नहीं कर सकता। इसलिए सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती है। भारत में त्योहारों और विवाहों पर सोने की खरीद के लिए उसकी महंगाई की अनदेखी की जाती है यानी सोना कितना भी महंगा हो, लोग इसे खरीदेंगे। इसलिए भी सोने की मांग घटती नहीं है।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
भारत में हर साल बल्कि साल में दो बार सोने के बाजार में उछाल आता है, जब भारत के ज्यादातर हिस्सों में शादियां होती हैं और तब जब दिवाली तथा अक्षय तृतीया को लोग धार्मिक व सांस्कृतिक कारणों के चलते सोना खरीदते हैं। इस कारण भारत में हर साल सोने की कीमतों में कुछ न कुछ वृद्धि होती ही है। भारत का आभूषण उद्योग नियमित रूप से सोने का उपभोक्ता है। कुछ लोग यह दावा करते हैं कि देश की कई शक्तिशाली निवेशक संस्थाएं मसलन बैंक या कुछ देशों ने स्वर्ण आपूर्ति में साजिशन रोक लगा रखी है, इस वजह से भी सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालांकि सोना दुनियाभर में एक बड़ा ही सजीव बाजार है। लाखों खनन कंपनियां, निवेशक, फंड मैनेजर और केंद्रीय बैंक इसके पूरे कारोबार पर नियंत्रण करते हैं। यह माना जा सकता है कि जिस तरह हाल के वर्षों में शेयर बाजार से लेकर प्रॉपर्टी के बाजार तक में लोगों का विश्वास डांवाडोल हुआ है, शायद उस कारण ही लोग पलटकर सोने की तरफ लौटे हैं।
लेख-लोकमित्र गौतम के द्वारा
What will be the long term consequences of these skyrocketing gold prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन; ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स क
Jun 27, 2026 | 07:37 PMप्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Jun 27, 2026 | 07:35 PMजब बिंदु ने बिकिनी पहनने से कर दिया था साफ इनकार, दो घंटे तक रुकी रही यश चोपड़ा की फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग
Jun 27, 2026 | 07:33 PMBREAKING: दिल्ली-NCR और कश्मीर में भूकंप से हड़कंप, अफगानिस्तान में था केंद्र; घरों से बाहर निकले लोग
Jun 27, 2026 | 07:30 PMUPSC Recruitment 2026: 450 पदों पर निकली भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन; ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल
Jun 27, 2026 | 07:27 PMहाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: ब्रेकअप को नहीं बना सकते रेप का आधार; प्रेम संबंध टूटने को अपराध का रंग देना चिंताजनक
Jun 27, 2026 | 07:26 PM‘इश्क कमीना’ के नए वर्जन पर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैं नर्वस थी, लेकिन किसी की नकल नहीं की’
Jun 27, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM














