- Hindi News »
- Special Coverage »
- Water Dispute Deepens In Punjab Haryana
संपादकीय: पानी नहीं देने पर अड़े मान, पंजाब-हरियाणा में गहराया जल विवाद
अब पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद इतना तीखा हो उठा है कि पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया है कि हरियाणा को एक बूंद पानी भी नहीं देंगे क्योंकि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है।
- Written By: दीपिका पाल

पंजाब-हरियाणा में गहराया जल विवाद (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: यह खेदजनक है कि जब गर्मी दस्तक देती है तो राज्यों के बीच नदी जल विवाद तीव्र होने लगता है।कावेरी जल विवाद कितने ही दशकों से जारी है जिससे कर्नाटक व तमिलनाडु के बीच खटपट होती रहती है।अब पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद इतना तीखा हो उठा है कि पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया है कि हरियाणा को एक बूंद पानी भी नहीं देंगे क्योंकि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है।प्रस्ताव में कहा गया कि हरियाणा ने 31 मार्च तक अपने हिस्से का पूरा पानी इस्तेमाल कर लिया है।
अब बीजेपी पंजाब के हक का पानी हरियाणा को देना चाहती है।पंजाब विधानसभा में विधायकों ने राज्य के हित को प्रमुखता देते हुए पार्टी लाइन से हटकर इस प्रस्ताव को समर्थन दिया।पिछले दिनों भाखडा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की बैठक हुई जिसमें बोर्ड के सदस्यों ने हरियाणा के लिए 8500 क्यूसेक्स पानी छोड़ने का निर्णय लिया।यह हरियाणा को हर माह मिलनेवाले 4000 क्यूसेक्स पानी से दोगुना था।इस बैठक में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के प्रतिनिधि एकमत थे।इन तीनों प्रदेशों में बीजेपी सत्ता में है।पंजाब ने इस निर्णय का विरोध किया जबकि हिमाचल प्रदेश तटस्थ रहा।पंजाब की दलील है कि हरियाणा पहले ही अपने वार्षिक हिस्से का 103 प्रतिशत पानी ले चुका है।इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने एक मंत्री के साथ नांगल पहुंचे और बांध के दरवाजे लॉक कर दिए।
अब केंद्र सरकार दोनों राज्यों से शांति व सहयोग की अपील कर रही है बीबीएमबी ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में शिकायत की कि पंजाब पुलिस ने नांगल बांध पर कब्जा कर रखा है।सुप्रीम कोर्ट ने सतलुज-यमुना लिंक कैनाल विवाद पर सुनवाई करते हुए पंजाब व हरियाणा से कहा कि दोनों राज्य सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए केंद्र से सहयोग करें।यदि हल नहीं निकलता तो मामले की सुनवाई 13 अगस्त को की जाएगी पंजाब व हरियाणा दोनों कृषि प्रधान राज्य हैं।1966 में पंजाब का विभाजन कर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश नए राज्य बनाए गए।तभी से नदी पानी को लेकर विवाद शुरू हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
MP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
सतलुज का पानी हरियाणा ले जाने के लिए सतलुज-यमुना लिंक नहर की खुदाई की गई जिसके विरोध में 1982 में पंजाब में धर्मयुद्ध मोर्चा शुरू किया गया।यह नहर दोनों राज्यों के बीच झगड़े की जड़ रही।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कार्यकाल में सतलुज यमुना लिंक समझौता रद्द कर दिया जिसकी बदौलत हरियाणा समृद्ध होता चला गया।बांध में पानी की कमी से पंजाब चिंतित है।वहां के 60 प्रतिशत खेतों को नहर से पानी मिलता है।अब यही रास्ता है कि दोनों राज्य आपस में अपने मतभेद सुलझाएं।केंद्र उनका मार्गदर्शन कर सकता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Water dispute deepens in punjab haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














