21 अगस्त का इतिहास: जब खामोश हो गई शहनाई, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को याद कर नम हुई आंखें

21 August History: 21 अगस्त का दिन 'भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के तौर पर दर्ज है। आज ही के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
Ustad Bismillah Khan playing Shehnai, history of 21st August
डिजाइन फोटो सोर्स- नवभारत
Updated on

Bismillah Khan Death Anniversary: दुनिया में ऐसे बहुत से फनकार हुए हैं, जो किसी एक देश की सरहदों तक सीमित नहीं रहे। ऐसे भी लोग हुए, जिन्होंने किसी एक साज के साथ खुद को ऐसा जोड़ लिया कि दोनों एक-दूसरे का पर्याय बन गए। बांसुरी के साथ हरि प्रसाद चौरसिया, तबले के साथ उस्ताद अल्लाह रक्खा खां और उनके पुत्र उस्ताद जाकिर हुसैन, सितार के साथ पंडित रविशंकर और शहनाई के साथ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें, तो वह अपने फन के इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया। इतिहास में 21 अगस्त का दिन 'भारत रत्न' उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है।

Ustad Bismillah Khan playing Shehnai, history of 21st August
We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

देश-दुनिया के इतिहास में 21 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1790 : जनरल मीडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।

1915 : पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938 : इटली के हाईस्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।

1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।

1959 : हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

1997 : पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।

1986 : कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।

1988 : भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।

2003 : संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

Ustad Bismillah Khan playing Shehnai, history of 21st August
सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

2005 : बांग्लादेश और भारत के बीच संघर्ष-विराम समझौता।

2006 : 'भारत रत्न' से अलंकृत प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन।

2008 : भारत ने चंद्र मिशन के लिए नासा से हाथ मिलाया।

2008 : श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली 'कारवां-ए-अमन' बस सेवा फिर शुरू।

2012 : अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत।

2024 : यूक्रेन ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com