13 जून उपहार सिनेमा त्रासदी: ट्रांसफॉर्मर रूम की चिंगारी से भड़की थी वह भीषण आग, जिसने ली थी कई मासूमों की जान

Uphaar Cinema Fire: 13 जून 1997 को दिल्ली के उपहार सिनेमा में लगी भीषण आग ने 50 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। 'बॉर्डर' फिल्म के प्रदर्शन के दौरान हुई इस त्रासदी ने देश को झकझोर दिया था।
June 13 Uphaar Cinema Tragedy: That devastating fire, which claimed the lives of many innocent people, was ignited by a spark in the transformer room.
उपहार सिनेमा कांड,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

1997 Uphaar Fire Tragedy: वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म 'बॉर्डर' देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। दरअसल, शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। आग की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1290 : खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।

1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।

1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।

1909 : केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म।

1932 : ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।

1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत।

2002 : अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।

2005 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।

2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन का निधन।

2024 : अजित डोभाल को फिर से देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया।

2025: ईरान ने इजराइल की ओर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com