-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Trump Turn Will Begin From January 20 Growing Friendship With Capitalist Friend Musk
निशानेबाज: 20 जनवरी से शुरू होगी ट्रम्प की बारी, पूंजीपति मित्र मस्क से बढ़ती यारी
- Written By: मृणाल पाठक
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को अपना पद संभालेंगे। ऐसा माना जाता है कि अनधिकृत रूप से उनके परम मित्र एलन मस्क सहयोगी राष्ट्रपति की भूमिका निभाएंगे। जिसके बाद ये मुद्दा निशानेबाज के निशाने पर आ गया है।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, अमेरिका के नए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। ऐसा माना जाता है कि अनधिकृत रूप से उनके परम मित्र एलन मस्क सहयोगी राष्ट्रपति की भूमिका निभाएंगे। मस्क ने अभी से अपना प्रभाव जमाना शुरू कर दिया है।’’
हमने कहा, ‘‘पूंजीपतियों की यारी से जो शासन तंत्र चलता है उसे अंग्रेजी में क्रॉनी कैपिटलिज्म कहते हैं। मस्क दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति हैं। वह इतिहास के पहले ऐसे उद्योगपति हैं जिन्होंने 400 अरब डॉलर की दौलत जुटाई। जहां तक सोशल मीडिया में प्रभाव की बात है, ट्रम्प के 100 मिलियन फालोअर हैं तो मस्क के 200 मिलियन।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, धनवानों से मित्रता बहुत काम आती है। महाराणा प्रताप के लिए भामा शाह ने अपना खजाना खोल दिया था जिससे महाराणा ने नए सिरे से सेना जुटाकर 1576 में बादशाह अकबर से हल्दीघाटी की लड़ाई लड़ी थी। स्वाभिमानी महाराणा प्रताप ने कभी अकबर की अधीनता नहीं स्वीकारी।’’
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
हमने कहा, ‘‘भारत की चुनावी राजनीति को भी अदाणी और अंबानी प्रभावित करते हैं। बीजेपी की सफलता के पीछे उनके मोटे चुनावी चंदे का योगदान है। कांग्रेस मानती है कि यह आदान-प्रदान वाला व्यवहार है। सरकार बदले में अदाणी को एयरपोर्ट, बंदरगाह और उद्योगों के लिए जमीन व अन्य सुविधाएं देती है। ट्रम्प की मस्क से निकटता भी सोच समझकर है। टेस्ला के मालिक मस्क ने कोई चुनाव नहीं लड़ा फिर भी अत्यंत प्रभावशाली हैं। उनकी सलाह, सुझावों और फैसलों को ट्रम्प जरूर मानेंगे। यदि ट्रम्प को हिंदी आती तो वह मस्क को देखकर खुशी से गाने लगते- यारी है ईमान मेरा, यार मेरी जिंदगी!’’
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, मस्क का मतलब कस्तूरी होता है। जिस हिरण की नाभि में कस्तूरी छिपी रहती है वह मस्क डीयर कहलाता है। केशर-कस्तूरी बहुत महंगी होती है। आप चाहें तो मस्क को कस्तूरचंद का हिंदी नाम दे सकते हैं। हो सकता है कि मस्क की सलाह लेकर ही ट्रम्प अपने सेक्रेटरीज (मंत्रियों) की नियुक्ति करें। अमेरिका में मस्क हैं तो भारत में भी खुशामदी लोग मस्का लगाकर अपना काम बनाने की फिराक में रहते हैं। ऐसा मानने में हर्ज नहीं है कि मस्क के हाथ में ट्रम्प कार्ड या तुरूप का पत्ता आ गया है।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Trump turn will begin from january 20 growing friendship with capitalist friend musk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














