Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

15 मार्च : क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला शुरू

इस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Mar 15, 2022 | 01:33 PM
Follow Us
Follow Us:

नयी दिल्ली, क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती। यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं। इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई, लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है।

इस लोकप्रिय खेल की आधिकारिक शुरुआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई। इस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था।

यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगें। देश-दुनिया के इतिहास में 15 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

सम्बंधित ख़बरें

Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम

कौन हैं साकिब महमूद? दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने क्यों दिया मौका, 8 फोटो में जानिए उनके करियर की कहानी

FIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ

Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख

44 ईसा पूर्व : रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या।

1493 : महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचे।

1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जज़िया कर समाप्त किया।

1901 : महान कुश्ती प्रशिक्षक एवं पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।

1934 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।

1959 : नाइजीरिया के प्रसिद्ध कवि बेन ओकरी का जन्म।

1992 : प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।

2009 : विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला सरला ठकराल का निधन।

2021 : जाने माने कथकली नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का 105 साल की उम्र में निधन।(एजेंसी)

Today in history 15 march england and australia played 1st ever international cricket match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2022 | 01:33 PM

Topics:  

  • Australia
  • England
  • International Cricket Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.