-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- This Is The Condition Of Every Party Politics Is Trapped In The Circle Of Nepotism
भारत की सियासत में हर पार्टी का यही हाल, परिवारवाद के घेरे में जकड़ी राजनीति
- Written By: मृणाल पाठक
कोई राजनीति में परिवारवाद की कितनी भी आलोचना करे लेकिन यह तथ्य है कि महाराष्ट्र की राजनीति लगभग 50 परिवारों के आसपास घूमती है। विधानसभा चुनाव में बारामती में पवार विरुद्ध पवार का मुकाबला होने वाला है।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: कोई राजनीति में परिवारवाद की कितनी भी आलोचना करे लेकिन यह तथ्य है कि महाराष्ट्र की राजनीति लगभग 50 परिवारों के आसपास घूमती है। बारामती में पवार विरुद्ध पवार का मुकाबला होने वाला है। वहां अजीत पवार की अपने भतीजे युगेंद्र से टक्कर होगी। युगेंद्र को शरद पवार गुट ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वह अजीत पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार के पुत्र हैं। बीजेपी नेता स्व. गोपीनाथ मुंडे के परिवार के 3 लोग राजनीति में सक्रिय हैं।
धनंजय मुंडे, पंकजा मुंडे और प्रीतम मुंडे। इसी तरह भुजबल, शिंदे और खडसे आदि के परिवार के सदस्य राजनीति में हैं। नारायण राणे और उनके पुत्र काफी घूम-फिर कर बीजेपी में आकर टिक गए लेकिन अब नारायण राणे के पुत्र नीलेश एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए है। गणेश नाईक को बीजेपी ने उम्मीदवारी दी फिर भी उनके पुत्र संदीप ने शरद पवार की एनसीपी में प्रवेश किया।
उनका उद्देश्य नाईक घराने की विरोधी मंदा म्हात्रे को सबक सिखाना है। मंदा बीजेपी की उम्मीदवार हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि पिता-पुत्र अगल-बगल के 2 चुनाव क्षेत्रों में एक दूसरे के खिलाफ प्रचार करेंगे। संदीप का आरोप है कि बीजेपी ने वचन नहीं निभाया। गणेश नाईक को बेटे के कदम से मतलब नहीं है। उन्होंने आसानी से बीजेपी की उम्मीदवारी स्वीकार कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
एक-दो नहीं 5वीं बार शिवसेना में बगावत! जानें बालासाहेब के दौर से शिंदे तक कब-कब टूटी पार्टी
6 सांसदों के बाद 20 पार्षद, ठाकरे गुट में होगी एक और टूट, ऑपरेशन टाइगर के अगले चरण पर शिंदे गुट का बड़ा इशारा
‘वेश्याएं इनसे ज्यादा ईमानदार’, ऑपरेशन टाइगर पर भड़के राउत ने याद की बालासाहेब ठाकरे की टिप्पणी
‘शादी किसी के साथ, फिर भागना किसी और के साथ…’; दलबदल की राजनीति पर भड़के रोहित पवार, बताया हर सांसद का रेट
यह भी पढ़ें- कई खेल नदारद, नहीं है कोई बेस, कॉमनवेल्थ में नहीं कॉमनसेंस
बीजेपी के शेलार बंधु और शिवसेना के सामंत बंधु अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। एक भाई संसद में रहेगा तो दूसरा विधानसभा में! अहिल्या नगर में विखे और थोरात घराने की तीसरी पीढ़ी अब एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही है। पश्चिम महाराष्ट्र के चुनाव रिश्तेदारों के बीच ही लड़े जा रहे हैं किसी का भांजा एक पार्टी में तो दामाद दूसरी पार्टी में है।
कहीं सगे भाई नूरा कुश्ती लड़ रहे हैं। ये लोग बेशर्मी से पार्टी बदल लेते हैं या पार्टी चुनाव चिन्ह को लेकर समझौता कर लेते हैं। शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे परिवारवाद को लेकर नेहरू-गांधी घराने की आलोचना करते थे लेकिन आज उनके बेटे और पौत्र तथा 2 नाती भी विधानसभा में जाने की इच्छा रखते हैं। नेताओं के परिवारजन राजनीति छोड़कर दूसरा कोई उद्योग-व्यवसाय नहीं करते।
बात की जाती है सामाजिक न्याय की लेकिन जब टिकट देने का समय आता है तो सबसे पहले परिवारजनों का ध्यान रखा जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक सभी पार्टियों में परिवारवाद व्याप्त है। करूणानिधि के बाद स्टालिन, अलगिरी, कनिमोझी और उदयनिधि, मुलायम परिवार में शिवपाल, अखिलेश, डिंपल यादव, लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी, तेजप्रताप ऐसी कितनी ही मिसाल सामने हैं।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
This is the condition of every party politics is trapped in the circle of nepotism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजधानी से 3 साल में 1968 बच्चियां लापता, उमंग सिघार का सरकार पर हमला- बेटी बचाओ सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित
Jun 18, 2026 | 01:42 PMबिना लाइसेंस चलाइए नया Electric Scooter, 80Km रेंज, स्टाइलिश लुक और शानदार कीमत
Jun 18, 2026 | 01:41 PMIND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
Jun 18, 2026 | 01:39 PMभंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव आज, 457 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत
Jun 18, 2026 | 01:37 PM‘कांग्रेस मुक्त’ भूल जाइए, अब देश में शुरू हुआ ‘विपक्ष मुक्त भारत’ अभियान! क्षेत्रीय दलों में मची महा-बगावत
Jun 18, 2026 | 01:36 PMनागपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर खुलासा, प्रीपेड नहीं पोस्टपेड मीटर लगाए जा रहे; पुराने मीटर बदलना अनिवार्य
Jun 18, 2026 | 01:30 PMएक-दो नहीं 5वीं बार शिवसेना में बगावत! जानें बालासाहेब के दौर से शिंदे तक कब-कब टूटी पार्टी
Jun 18, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM













