-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- The Head Of The Us Intelligence Department Tulsi Gabbard Should Have Been Welcomed With A Tulsi Garland In India
निशानेबाज: तुलसी के पौधे की कितनी महिमा, तुलसी गबार्ड को बतानी थी गरिमा
- Written By: दीपिका पाल
अमेरिका के खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड भारत यात्रा पर आई थीं तो उनका स्वागत तुलसी माला पहनाकर किया जाना चाहिए था। उन्हें बताना चाहिए था कि हर हिंदू के घर में तुलसी का पौधा रहता है।

तुलसी गाबार्ड का स्वागत तुलसी की माला से (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका के खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड भारत यात्रा पर आई थीं तो उनका स्वागत तुलसी माला पहनाकर किया जाना चाहिए था। उन्हें बताना चाहिए था कि हर हिंदू के घर में तुलसी का पौधा रहता है, पुराने घरों के आंगन में तुलसी वृंदावन रहा करता था जिसमें महिलाएं जल चढ़ाती थीं। दीपावली के बाद आनेवाली देवउठनी एकादशी को तुलसी का शालिग्राम से विवाह कराया जाता है और तुलसा महारानी नमो-नमो, हरि की पटरानी नमो-नमो की आरती गाई जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम संक्षेप में ‘नमो’ ही है.’ हमने कहा, ‘जब तुलसी गबार्ड अमेरिका की खुफिया प्रमुख हैं तो उन्हें तुलसी से संबंधित सारी जानकारी अवश्य होगी. हरी पत्तियों वाली तुलसी और कालिमा लिए हुए पत्तों वाली तुलसी को क्रमश: रामा तुलसी और श्यामा तुलसी कहा जाता है. जब व्यक्ति का अंतिम समय आ जाए तो उसके मुंह में तुलसी की पत्ती और गंगाजल डाला जाता है ताकि उसकी सदगति हो. तुलसी की सूखी हुई मंजरी मिट्टी में डाल दो तो नए पौधे उग आते हैं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, तुलसी गबार्ड को यह भी जानकारी दी जानी चाहिए थी कि भगवान नैवेद्य तभी स्वीकार करते है जब उसमें तुलसीपत्र डाला जाए. कहा गया है- छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन, बिन तुलसा प्रभु एक ना मानी, पूजा के समय भगवान के माथे पर तुलसी चढ़ाई जाती है.’ हमने कहा, ‘तुलसी गबार्ड’ ने अमेरिकी होते हुए भी स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है. उन्हें मथुरा-वृंदावन की तीर्थयात्रा और बांके बिहारी के दर्शन कराना चाहिए था. वह आरती गा सकती थीं- बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं, आरती गाऊं श्यामा तुझे रिझाऊं।’
सम्बंधित ख़बरें
Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!
US Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग! क्या इस बार सुपरपावर का साथ दे रहे हैं अरब मुल्क?
Trump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
फिर लगेगा महंगाई का झटका, ईरान पर अमेरिकी हमले से होर्मुज में बढ़ा संकट; तेल और गैस की कीमतों पर ज्यादा असर
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, तुलसी गबार्ड को मनोरंजन के लिए पुरानी फिल्म ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ दिखाई जा सकती थी. उन्हें बिदाई के समय तुलसी का पौधा और तुलसी रामायण गिफ्ट किया जा सकता था. अमेरिका की बर्फबारी में यदि तुलसी का पौधा नहीं पनपता तो वह उसे इनडोर प्लांट के रूप में घर में लगा लेतीं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
The head of the us intelligence department tulsi gabbard should have been welcomed with a tulsi garland in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














