- Hindi News »
- Special Coverage »
- The Effect Of Inflation Everywhere The Sensational Price Of Silver And Gold
सब तरफ महंगाई का प्रभाव, चांदी-सोने के सनसनाते भाव
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, इधर चांद की ओर चंद्रयान रवाना हुआ और उधर चांदी के दाम रिकार्ड स्तर तक पहुंच गए. चांदी 76,000 रुपए प्रति किलो हो गई. सोना भी 60,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है.’’
हमने कहा, ‘‘आप हर बात पर चिंता करते हैं. सब्जी महंगी हुई तो फिक्र करते हैं. सोना-चांदी महंगा हुआ तो माथे पर बल पड़ जाते हैं. आपको अपने चांदी जैसे सफेद हो रहे बालों के बारे में सोचना चाहिए.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज आप इतनी महत्वपूर्ण बात की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कुछ तो सोचिए. कभी हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था. आज अपना यह हाल है. सोने-चांदी के बढ़ते दाम देखकर हम ठीक से सो नहीं पा रहे हैं.’’
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
हमने कहा, ‘‘आप सोना खरीदने की बजाय उसकी चर्चा या गुणगान कर सकते हैं. इसमें आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होगा. किसी की प्रशंसा करते हुए सोने पे सुहागा जैसा मुहावरा उपयोग में ला सकते हैं. किसी पीलिया के मरीज को सोने जैसा पीला कह सकते हैं. जब गाने की इच्छा हो तो ‘सोने जैसा रंग है तेरा, चांदी जैसे बाल’ गुनगुना सकते हैं.’’ पड़ोसी ने कहा, ‘‘आप हमें यूं ही बहला रहे हैं. सोना-चांदी महंगा होना राष्ट्रीय चिंता का विषय है. इससे निपटने का कोई उपाय बताइए.’’
हमने कहा, ‘‘लोगों को समझाया जाना चाहिए कि सोना मुसीबत की जड़ है. रामायण में सीताहरण स्वर्णमृग के पीछे भागने की वजह से हुआ था. रावण की सोने की लंका में बजरंगबली ने आग लगा दी थी. राजा मिडास ने वर मांग लिया था कि जिस चीज को छुएगा वह सोने की बन जाएगी. उसने अपनी बेटी को छुआ तो वह सोने की पुतली बन गई. इसलिए सोने से दूर रहना ही अच्छा! शास्त्रों में कहा गया है कि सोने में कलियुग समाया हुआ है. आप को सोने का मोह त्यागकर गीत गाना चाहिए- ना मांगू मैं सोना-चांदी, मांगू दर्शन देवी तेरे द्वार खड़ा एक जोगी. आप फड़कदार गीत भी सुन सकते हैं- सोना ले जा रे, चांदी ले जा रे, दिल कैसे दूंगी तुझे जोगी कि बड़ी बदनामी होगी.’’
The effect of inflation everywhere the sensational price of silver and gold
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










