- Hindi News »
- Special Coverage »
- Surat Deputy Mayor Climbed On Shoulders Of Officer
बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण ऐसे भी होता, अफसर के कंधे पर चढ़ गया नेता
- Written By: किर्तेश ढोबले
गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आम जनता की परेशानियों को समझने के लिए सूरत के डिप्टी मेयर बाढ़ग्रस्त इलाकों में जायजा लेने निकले लेकिन इसी दौरान रास्ते में कीचड़ आ जाने के वजह से वो सब फायर ऑफिसर के कंधों पर चढ़ गए।

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, हमने एक कहानी सुनी थी जिसमें एक लंगड़े और एक अंधे के बीच दोस्ती थी। लंगड़ा अंधे के कंधे पर बैठकर उसे रास्ता बताता था कि आगे चलो, यहां से इस तरफ मुड़ो, वहां रुक जाओ वगैरह। लंगड़ा चल नहीं सकता था और अंधा देख नहीं पाता था लेकिन दोनों एक दूसरे की कमी पूरी करते थे।”
हमने कहा, “आगे के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग मत कीजिए। ऐसे लोगों का जिक्र करते समय उन्हें दिव्यांग कहिए। जहां तक कंधे पर सवार होने की बात है, खबर है कि सूरत के डिप्टी मेयर अपने शहर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने निकले लेकिन इसी दौरान रास्ते में कीचड़ आ जाने से वह तुरंत सब फायर ऑफिसर के कंधे पर चढ़ गए। इस तरह उन्होंने जनता की परेशानियों का जायजा लिया।”
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, किसी का बोझ उठाने के लिए कंधे मजबूत होने चाहिए। आपने विक्रम-बेताल की कहानी पढ़ी होगी। उसमें राजा विक्रमादित्य के कंधे पर बेताल चढ़ जाता है और उसे कोई कहानी सुनाता है। कहानी सुनाने के बाद वह राजा से प्रश्न पूछता है। राजा सवाल का सही जवाब देता है जिसके बाद बेताल फिर जाकर झाड़ पर लटक जाता है। इस तरह बेताल पचीसी की कथा रची गई है। ऐसा मानकर चलिए कि सूरत का डिप्टी मेयर भी इसी स्टाइल में सब फायर ऑफिसर के कंधे पर सवार हो गया।”
सम्बंधित ख़बरें
सूरत पलायन पर भड़के संजय राउत, ‘गुजरात मॉडल पर किया प्रहार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
बुर्के वाली महिला की दबंगई…टर्निंग प्वाइंट पर बस न रोकने पर ड्राइवर को मारे थप्पड़
आखिरकार पकड़ लिया गया ‘रहमान डकैत’! 14 राज्यों में काला कारोबार चलाने वाला सूरत से गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- पास में नहीं है फूटी कौड़ी, फिर भी योजनाएं हैं बड़ी-बड़ी, लाडली बहन योजना पर ग्रहण?
हमने कहा, “कंधे को मजबूत करना है तो रोज मुगदर घुमाना चाहिए। अखाड़े में पहलवान यही करते हैं। पालकी उठानेवाले कहारों के कंधे भी काफी मजबूत होते हैं। आपने पुराना गीत सुना होगा- उठो रे डोली उठाओ कहार, पिया मिलन की ऋतु आई। चार धाम यात्रा में भी पीठ पर बंधी कुर्सी पर बिठाकर बुजुर्ग यात्रियों को ले जाया जाता है। फिल्म ‘केदारनाथ’ में आपने ऐसे पिट्टूवालों को देखा होगा। इसमें कंधों पर सारा बोझ आता है।”
यह भी पढ़ें:- हरियाणा के CM सैनी देख रहे सपना, कांग्रेस के काम को बता दिया अपना
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज जनता भी तो अपने कंधों पर टैक्स का भारी बोझ ढोती है। दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां के लोगों को तानाशाही का बोझ उठाना पड़ता है। एक जमींदार ने कुछ गरीब लोगों से बेगार लेते हुए उनके कंधे पर सामान का भारी बोझ लाद दिया। रास्ते में चोरों ने वह माल लूट लिया। इससे बेगार में काम करनेवालों को राहत मिली। उन्हें छुट्टी मिल गई।” लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Surat deputy mayor climbed on shoulders of officer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














