- Hindi News »
- Special Coverage »
- Sarcastic Comment On Indian Politics By Nishanebaaz
राजनीति है सनसनीखेज, जिसकी लाठी उसकी भैंस
- Written By: मृणाल पाठक
सियासत में सत्ता उसे ही मिलती है जो ताकतवर होता है। कहते हैं जिस पार्टी के खेमे में ज्यादा दबंग नेता जनता भी उसी का साथ देती है। इसीलिए राजनीति में 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' वाली कहावत एकदम सटीक साबित होती है। लोकतंत्र और आम जन जीवन में लाठी कितनी महिमामयी होती है? और इस पूरे फलसफे पर 'नवभारत' के 'निशानेबाज' क्या कुछ कहते हैं इस आर्टिकल में पढ़ा जाए।

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, चाहे राजनीति हो या सामान्य जनजीवन, वहां एक ही बात लागू होती है- जिसकी लाठी, उसकी भैंस! यूपी, बिहार के दबंग राजनेता अपने साथ लाठी चलानेवाले लठैतों की फौज पालते हैं।’’ हमने कहा, ‘‘क्या करेंगे हवा में लाठी भांज कर! वैसे भी सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने से कुछ नहीं होता। आप भी जमीनी हकीकत और चुनौतियों का सामना कीजिए। मिसाइल के जमाने में लाठी की बात मत कीजिए।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, लाठी की महिमा समझिए। लाठी से चलते समय सहारा मिलता है। कुछ लोग तो अपने बेटे के बारे में बड़े भरोसे से बताते हैं कि यही तो हमारे बुढ़ापे की लाठी है!’’
हमने कहा, ‘‘आप जवानी या बुढ़ापे की लाठी के फेर में मत पड़िए। इतना जान लीजिए कि जो डाका डालता है, वह डकैत और जो लाठी चलाता है वह लठैत।’’
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, सभी की लाठी एक समान नहीं रहती। महात्मा गांधी की लाठी अहिंसक थी। उसने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बापू का प्रतीकात्मक चित्र सिर्फ उनके चश्मे के गोल फ्रेम और लाठी की आकृति से बनाया जा सकता है। उस लाठी को आप चाहें तो जादू का डंडा मान लें जिसे देखकर अंग्रेज भारत से भाग निकले।’’
यह भी पढ़ें- पत्नी को गिफ्ट लेने का शौक, ब्रिटिश पीएम नहीं पाए रोक
पड़ोसी ने कहा, ‘‘दूसरी तरह की लाठी रिजर्व पुलिस के पास होती है। इससे वह उपद्रवी भीड़ पर लाठीचार्ज करती है किंतु उसे हलका बेंत प्रहार या लाइट केन चार्जिंग बताती है। जब कोई नेता विपक्ष में रहता है तो मोर्चा निकालने पर लाठी खाता है और जब खुद सत्ता में आता है तो अपने विरोधियों पर लाठी चलवाता है। हमारे महान लोकतंत्र की मजबूती इसी तरह लाठी के जोर पर कायम रखी जाती है।’’
हमने कहा, ‘‘आप लाठी से संस्कृति का संबंध तोभूल ही गए। आरएसएस के हर स्वयंसेवक के पास लाठी होती है जिसे वह दंड कहता है। वह शाखा में जाकर इसके घुमाने की ट्रेनिंग लेता है और जब वर्ग शिक्षक बन जाता है तो नए स्वयंसेवकों को लाठी चलाने के पैंतरे सिखाता है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम जानते है कि लाठी की मजबूती और लोच के लिए उसे सरसों का तेल पिलाया जाता है। पशु चरानेवालों के लिए लाठी रखना जरूरी होता है। लाठी के साथ भैंस का जिक्र भी होता है। कुछ वर्ष पूर्व यूपी में अखिलेश सरकार के मंत्री आजम खान की भैंसे गुम गईं थी जिन्हें खोजने के लिए वहां की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Sarcastic comment on indian politics by nishanebaaz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RIL का रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी मुकेश अंबानी ने नहीं ली ₹1 की भी सैलरी; बिना तनख्वाह कैसे कमाए ₹4000 करोड़?
May 28, 2026 | 09:40 PMकर्नाटक में पावर बैलेंस का फॉर्मूला तैयार, 2 से 3 डिप्टी CM…राहुल गांधी बदलने जा रहे पूरा पावर स्ट्रक्चर
May 28, 2026 | 09:33 PMDindori News: भीषण गर्मी में सूखे कुएं के कंठ, कौन बुझाएगा वनग्राम खमरिया के ग्रामीण की प्यास?
May 28, 2026 | 09:27 PMMaharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का
May 28, 2026 | 09:26 PMExplainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM













