Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजय राउत का बड़ा बयान- CM ठाकरे महाराष्ट्र में भंग कर सकते हैं विधानसभा, प्रतिष्ठा से नहीं होगा समझौता

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 22, 2022 | 11:58 AM
Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में उद्धव ठाकरे सरकार (Udhhav Thackeray Goverment) पर संकट के घोर बादल फ़ैल गए हैं। वहीं इन सबके बीच शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने अब एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, ज्यादा से ज्यादा क्या ही होगा, बस सत्ता ही चली जाएगी, लेकिन पार्टी की प्रतिष्ठा से समझौता नहीं होगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे से उनकी बुधवार सुबह 1 घंटे तक बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि, “शिंदे हमारे दोस्त हैं और कहीं नहीं जाने वाले हैं।”

हालाँकि इसके साथ ही संजय राउत ने यह भी सनसनीखेज बयान दिया है कि, महाराष्ट्र में विधानसभा बहंग होने की दिशा में है। वहीं महाराष्ट्र कैबिनेट की मीटिंग आज दोपहर में 1 बजे करीब होगी। वहीं खबर यह भी आ रही है कि औरंगाबाद जिले के सभी 6 विधायक बागी होकर एकनाथ शिंदे के साथ चले गए हैं। इसमें दो मंत्री अब्दुल सत्तार और संदीपन भुमरी भी शामिल हैं।

Maharashtra | Talks are underway with MLAs who are with Eknath Shinde, everybody will stay in Shiv Sena. Our party is a fighter, we’ll struggle consistently, atmost we might lose power but we’ll continue to fight: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/hkPC0PfupB — ANI (@ANI) June 22, 2022

वहीं संजय राउत ने कहा कि, “एकनाथ शिंदे ने कोई भी शर्त नहीं रखी है। लेकिन पार्टी बनाने में उनका योगदान रहा है। हम लगातार संपर्क में हैं और सभी विधायक शिवसेना में ही रहेंगे। ऑपरेशन लोटस सफल नहीं हो पाएगा। MLC चुनाव में हंगामा कर BJP ने उद्धव को भटकाया, वहीं शिंदे को रातोंरात निकलने में मदद की गयी है।

सम्बंधित ख़बरें

बच्चू कडू का बड़ा बयान, देवेंद्र फडणवीस संभालें दिल्ली में कमान और एकनाथ शिंदे बने रहें महाराष्ट्र के CM

गौरतलब है कि शिवसेना की बीते मंगलवार को हुई बैठक में 55 में से केवल 22 विधायक ही पहुंचे थे। वहीं शिंदे की BJP के साथ गठबंधन की शर्त पर CM उद्धव ठाकरे ने अपने वफादार विधायकों से पूछा कि क्या BJP ने उन्हें कम शर्मिंदा किया है, जो अब बीजेपी से गठबंधन कर लिया जाए? वहीं अब मीटिंग के बाद शाम तक CM उद्धव ठाकरे कोई बड़ा कदम ले सकते हैं।

Sanjay rauts big statement cm thackeray can dissolve the assembly in maharashtra reputation will not be compromised

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2022 | 11:58 AM

Topics:  

  • Maharashtra Minister Eknath Shinde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.