Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: श्रद्धा में नहीं संदेह का स्थान, कर्म से इंसान बन जाता भगवान

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने पीएम मोदी के पहले पॉडकास्ट में दिए गए 'इंसान' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। इसी को लेकर 'पड़ोसी' और 'निशानेबाज' के बीच मजेदार चर्चा हुई है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 13, 2025 | 01:20 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत चुभने वाली टिप्पणी करने में पीछे नहीं रहते। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके एक बयान को लेकर निशाने पर लिया है। मोदी ने अपने पहले पॉडकास्ट में कहा कि वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं। इसे लेकर संजय राऊत ने कहा कि मोदी भगवान हैं। उन्हें मैं इंसान नहीं मानता। भगवान तो भगवान होता है। अगर कोई खुद को अवतरित घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकता है? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। यदि भगवान माना जाने वाला व्यक्ति कहता है कि वह इंसान है तो कुछ गड़बड़ है। इसमें केमिकल लोचा है।’’

हमने कहा, ‘‘यह तथ्य है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ समय पूर्व खुद को नॉनबायोलाजिकल कहा था और स्वयं को विशिष्ट कार्यों के लिए अवतरित बताया था। यह एक तरह की विशिष्ट अनुभूति है जिसे उर्दू में इलहाम कहते हैं। मन में एक भावना आती है तब व्यक्ति ऐसा कहने लगता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने भी जब ईश्वर से तादात्म्य महसूस किया तो अहं ब्रम्हास्मि (मैं ब्रम्ह हूं) कहा। कहते हैं जो ब्रम्हांड में है वही शरीर रूपी पिंड में भी है। व्यक्ति जब समष्टि का अनुभव करता है तो ऐसी दिव्य वाणी बोल जाता है। स्वामी रामतीर्थ भी अहं ब्रम्हास्मि कहकर सिर्फ 32 वर्ष की उम्र में गंगा में कूद पड़े थे। यह उनके परिपूर्ण भाव में ली गई जलसमाधि थी। भावाभिव्यक्ति के शिखर पर पहुंचकर कोई कुछ कहे तो वह पत्थर की लकीर नहीं बन जाता। मोदी को जब वास्तविकता का एहसास हुआ तो पॉडकास्ट में उन्होंने स्वीकार किया कि वह इंसान हैं और इंसान से गलतियां हो जाती हैं।’’

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पड़ोसी ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी को भी उनके जीवनकाल में उनके अनुयायी अवतार मानने लगे थे जिन्होंने 2 सदियों की गुलामी से देश को आजादी दिलाई थी। देश के पिछड़े वर्ग के लोग संविधान में आरक्षण दिलानेवाले डा। बाबासाहब आंबेडकर को भगवान के समान पूजते हैं। वे भगवान बुद्ध की मूर्ति छोटी रखते हैं जबकि बाबासाहब की बड़ी प्रतिमा बनाते हैं आदर और विश्वास का केमिकल मिलने से श्रद्धा बन जाती है और श्रद्धा में कोई तर्क या अविश्वास नहीं चलता। भगवान भी तो मानव शरीर धारण कर पृथ्वी पर अवतरित हुए थे ताकि दुष्टों का विनाश कर धर्म संस्थापना कर सकें।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Sanjay raut attacks pm modi says he is 13th incarnation of vishnu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2025 | 01:20 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Sanjay Raut

सम्बंधित ख़बरें

1

जरूरतमंदों के लिए उनका काम सराहनीय, सावित्रीबाई फुले जयंती पर PM मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

2

कैसे ‘गेम-चेंजर’ साबित हुआ PM Modi का प्रगति मॉडल? समझिए पहली से 50वीं बैठक का पूरा रिपोर्ट कार्ड

3

‘मुंबई में मराठी महापौर नहीं चाहती BJP’, संजय राउत ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- बाहर से आए…

4

बिहार को दिया धोखा…अब असम-बंगाल में ढूंढ रहे मौका? हैरान कर देगी BJP के ‘मास्टरस्ट्रोक’ की असलियत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.