-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Rural Inflation Has Become An Enemy Of Agricultural Income
विशेष- कृषि आय के लिए दुश्मन बनी ग्रामीण महंगाई, प्रॉफिट मार्जिन में आई मंदी
- Written By: दीपिका पाल
Rural inflation Rate- किसानों की आत्महत्याओं की वजह ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती महंगाई है। जिस हिसाब से कृषि लागत व परिवार श्रम में उन्हें वृद्धि करनी पड़ रही है उस हिसाब से आय में इजाफा नहीं हुआ।

कृषि आय के लिए दुश्मन बनी ग्रामीण महंगाई (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: बेचारा किसान क्या करे? उसकी हालत ‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया’ जैसी होकर रह गई है।उसकी आय की तुलना में उसका खर्च बढ़ता जा रहा है।किसान ने तो अब उस चुनावी वायदे को याद करना भी बंद कर दिया है, जिसके तहत उसकी आय 2022 तक दोगुनी होनी थी।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत से जो व्यापार समझौता करना चाहते हैं, उसमें उनका दबाव है कि कृषि क्षेत्र उनके देश के लिए खोल दिया जाये।
दस प्रमुख फसलों की समीक्षा करने से मालूम होता है कि मक्का, मूंगफली व रेपसीड/सरसों को छोड़कर शेष सात फसलों- धान, सोयाबीन, कपास, अरहर /तूर और चना, गेहूं व गन्ना की कृषि आय वृद्धि ग्रामीण महंगाई दर से कम रही है।किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।एक तो उनकी आय में वृद्धि नहीं हो रही है और दूसरी यह कि खर्च इतना बढ़ गया है कि लाभ अंतर (प्रॉफिट मार्जिन) कम होता जा रहा है।यह बात कमीशन फॉर एग्रीकल्चरल कास्ट्स एंड प्राइसिज (सीएसीपी) द्वारा एकत्र डाटा की समीक्षा से सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
सीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
भंडारा में धान फसल संकट: आंबाडी-टेकेपार लिफ्ट सिंचाई योजना से पानी छोड़ने की मांग
बुरहानपुर : मोमबत्तियों की रोशनी में फूटा किसानों का गुस्सा, पांगरी बांध प्रभावितों का ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’
वर्ष 2013-14 में धान के लिए निवेश लागत 25,179 रुपये प्रति हेक्टेयर थी, जबकि परिवार श्रम का मूल्य 8,452 रुपये प्रति हेक्टेयर लगाया गया, जोकि कुल 33,651 रुपये बैठा।फसल का मूल्य 53,242 रुपये प्रति हेक्टेयर था, जिसका अर्थ हुआ कि लाभ19,611 रुपये प्रति हेक्टेयर हुआ।वर्ष 2023-24 में धान के लिए निवेश लागत व परिवार श्रम 61,314 रुपये प्रति हेक्टेयर हो गया।फसल का मूल्य 91,530 रुपये प्रति हेक्टेयर मिला और इस लिहाज से आय 30,216 रुपये प्रति हेक्टेयर हुई।हालांकि आय में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन 2013-14 और 2023-24 के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर में इजाफा 65 प्रतिशत का हुआ यानी जिस हिसाब से महंगाई बढ़ी उस हिसाब से आय नहीं बढ़ी।2013-14 में निवेश लागत व श्रम के हिसाब से प्रॉफिट मार्जिन 58 प्रतिशत था जो 2023-24 में गिरकर 49.3 प्रतिशत रह गया।
गेहूं में प्रॉफिट मार्जिन घटा
जहां धान खरीफ फसल है वहीं गेहूं मुख्यतः रबी फसल है।लेकिन एक दशक के दौरान इसकी तुलना धान से करने पर भी आय में वृद्धि व प्रॉफिट मार्जिन में सामान पैटर्न देखने को मिलता है।वर्ष 2012-13 में गेहूं के लिए निवेश लागत व परिवार श्रम का मूल्य 23,914 रुपये 53,356 रुपये प्रति हेक्टेयर था, जिसका अर्थ हुआ कि लाभ 29,442 रुपये प्रति हेक्टेयर हुआ।वर्ष 2022-23 में गेहूं के लिए निवेश लागत व परिवार श्रम 43,760 रुपये प्रति हेक्टेयर हो गया।फसल का मूल्य 88,939 रुपये प्रति हेक्टेयर मिला और इस लिहाज से आय 45,179 रुपये प्रति हेक्टेयर हुई।
हालांकि आय में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन 2012-13 और 2022-23 के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर में इजाफा 71 प्रतिशत का हुआ यानी जिस हिसाब से महंगाई बढ़ी उस हिसाब से आय नहीं बढ़ी।इसके अतिरिक्त इस फसल ने भी प्रॉफिट मार्जिन में गिरावट दिखी।2012-13 में निवेश लागत व श्रम के हिसाब से प्रॉफिट मार्जिन 123 प्रतिशत था, जो 2022-23 में गिरकर 103 प्रतिशत रह गया।
किसान आत्महत्या की ज्वलंत समस्या
गन्ना व अन्य प्रमुख फसलों ने भी कुल आय में स्थिरता देखी।गन्ने से आय जो 2012-13 में 96,451 रुपये प्रति हेक्टेयर थी, वह 2022-23 में बढ़कर 1,21,668 रुपये प्रति हेक्टेयर तो अवश्य हुई, लेकिन यह 26 प्रतिशत की वृद्धि इस अवधि के दौरान बढ़ी ग्रामीण महंगाई (71 प्रतिशत) से बहुत कम है।उच्चतम आउटपुट के आधार पर जिन दस प्रमुख फसलों की तुलना की गई, उनमें केवल तीन ने ग्रामीण महंगाई में हुई वृद्धि के मुकाबले में दस वर्ष के दौरान अधिक आय अर्जित की।ये हैं मक्का (162 प्रतिशत) व मूंगफली (71.4 प्रतिशत) जब ग्रामीण महंगाई दर 65 प्रतिशत रही और रेपसीड व सरसों जब ग्रामीण महंगाई दर 71 प्रतिशत रही।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
शेष सात फसलों के लिए आय में वृद्धि ग्रामीण महंगाई दर से कम रही।किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं की वजह यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर बढ़ती महंगाई के कारण जिस हिसाब से कृषि लागत व परिवार श्रम में उन्हें वृद्धि करनी पड़ रही है उस हिसाब से उनकी आय में इजाफा नहीं हो रहा है और उनका प्रॉफिट मार्जिन भी निरंतर कम होता जा रहा है।इस समस्या का हल तभी निकल सकता है जब राजनीतिक दल संसद में इस विषय पर गहन चर्चा करें.
लेख- नरेंद्र शर्मा के द्वारा
Rural inflation has become an enemy of agricultural income
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के पारसी डेयरी फार्म पर FDA की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस सस्पेंड; 45.78 लाख का दुग्ध स्टॉक जब्त
Jul 17, 2026 | 11:13 AMगुजरात ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 और आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज
Jul 17, 2026 | 11:10 AMअक्षय कुमार की वजह से छोड़ी फिल्म ‘ओएमजी 2’, परेश रावल का छलका दर्द, नहीं मिला क्रेडिट
Jul 17, 2026 | 11:05 AMवेलनेस फूड का नया ट्रेंड, Botox Cupcakes से Collagen Wontons तक, क्या आपने किया ट्राई?
Jul 17, 2026 | 11:01 AMENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे
Jul 17, 2026 | 10:58 AMसीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, शामली-बिजनौर-गाजियाबाद को देंगे 2500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 17, 2026 | 10:52 AMखंडवा मेडिकल कॉलेज से फिर मरीज ने लगाई छलांग, गंभीर रूप से हुआ घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jul 17, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














