17 नवंबर का इतिहास : ग्लैमर छोड़ डॉक्टर बनीं रीता फारिया, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला

First Indian Miss World: रीता फारिया ने 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। ग्लैमर की दुनिया छोड़ उन्होंने डॉक्टरी को करियर बनाया और 1998 में मिस इंडिया की जज बनीं।
Reita Faria
रीता फारियाफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुंबई की रीता फारिया ने 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रचा।

  • वह मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला थीं।

  • मॉडलिंग के बाद उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और चिकित्सा को अपना करियर बनाया।

  • वर्ष 1998 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई।

Reita Faria Miss World Journey: नब्बे के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो धमाल मचाया था उसकी शुरुआत दरअसल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने की थी। वर्ष 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला बनीं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता।

हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉ‌डलिंग करने के बाद अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया। लगभग दो दशक के बाद 1998 में रीता एक बार फिर फैशन की दुनिया में वापस लौटीं और उन्होंने तब (1998 में) फेमिना मिस इंडिया की जज की भूमिका निभाई।

Reita Faria
'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

देश-दुनिया के इतिहास में 17 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1869 : भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ने वाली सोएज नहर को दस साल के निर्माण कार्य के बाद नौवहन के लिए खोला गया।

1915 : क्रांतिकारी विष्णु गणेश पिंगले को फांसी दी गयी।

1928 : लाला लाजपत राय का निधन।

1932 : तीसरा गोल मेज सम्मेलन शुरू हुआ।

1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता। वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं।

1966 : सोवियत संघ ने अपना एक मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा।

1989 : चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेदर्दी से कुचला। हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।

Reita Faria
नवभारत संपादकीय: बांग्लादेश सरकार का असहयोगी रवैया, तारिक रहमान ने रद्द की भारत यात्रा

1997: मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल ऑफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला किया जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

2008 : वैम्पायर के प्रेम पर आधारित स्टेफनी मियर के प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट्वालाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर। इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली।

2024: उत्तरी गाजा में इजराइली हमले में 30 लोग मारे गए।

2025: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को "मानवता के विरुद्ध अपराध" के लिए मृत्युदंड की सजा सुनायी गई।

(इजेंसी इनपुट के साथ)