Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस का पंजा, शिव की अभयमुद्रा, राहुल गांधी की लोकसभा में अनोखी व्याख्या

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में सांप्रदायिक आधार पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने सदन में भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और कहा कि शंकर भगवान से सच, साहस और अहिंसा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा यह भी कहा कि भगवान शिव कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत। साथ ही राहुल गांधी ने भगवान शिव की ‘अभय मुद्रा' का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्लाम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन सभी धर्मों में यह मुद्रा नजर आती है।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 03, 2024 | 11:12 AM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, आगामी 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा और बरसात व त्योहारों की झड़ी लग जाएगी। फिल्मी गीतों में सावन को बहुत महत्व दिया गया है। आपने सुना होगा- सावन का महीना, पवन करे शोर! चिनगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाए, सावन जो आग लगाए, उसे कौन बुझाए ! आया सावन झूम के! सावन को आने दो!”

हमने कहा, “एक कहावत है- न सावन सूखे न भादों हरे! सावन में बेटियां ससुराल से मायके आती हैं। सावन में झूला झूलने की परंपरा है। सावन का महीना भगवान शंकर को विशेष प्रिय है। लोग सावन सोमवार का उपवास रखते हैं और शिव महापुराण पढ़ते हैं। शिवालयों में दर्शन पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है।”

पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, आपको जानकर खुशी होगी कि सावन आने से पहले ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शंकर का चित्र दिखाकर स्पीकर सहित सभी सदस्यों को उनके दर्शन करवा दिए। उन्होंने ऐसी बात कही जो बड़े-बड़े संत-महात्मा भी नहीं कहते। राहुल ने कहा कि एक ओर भगवान शिव कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत और अहिंसा की बात कहते हैं। शिव की तस्वीर में त्रिशूल बाएं हाथ में होता है। यह असल में अहिंसा का प्रतीक है।”

हमने कहा, “यदि राहुल गांधी ने शिवपुराण पढ़ा होता तो ऐसा नहीं कहते। शिव ने अपनी राह रोक रहे पुत्र का त्रिशूल से सिर काट दिया था, फिर हाथी का सिर लगाकर पुनर्जीवित कर दिया था। यह है गणेशजी की कथा! शिव ने तीसरा नेत्र खोलकर कामदेव को जलाकर भस्म कर दिया था। शिव ने त्रिपुरासुर को मारा था। सती के यज्ञकुंड में कूद जाने के बाद शिव के आदेश पर दक्ष प्रजापति का सिर काट दिया गया था और फिर दक्ष को बकरे का सिर लगाया गया था। शिव के गण वीरभद्र ने ब्रम्हा का एक सिर काट डाला था। ब्रम्हा सृष्टि उत्पन्न करते हैं, विष्णु भगवान पालन करते हैं और शिव प्रलय या संहार करते हैं। परशुराम, राम और कृष्ण ने भी आततायियों का वध किया था। अहिंसा तो जैन और बौद्ध धर्म ने शुरू की।”

पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, हमें यह सब मत बताइए। राहुल ने यह भी अनोखा ज्ञान दिया है कि शिव की तस्वीर में उनकी अभय मुद्रा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है।” लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Rahul gandhi attacks pm modi bjp in hindu not create violence shiva abhaya mudra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2024 | 11:12 AM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

GOAT इंडिया टूर इवेंट में राहुल गांधी भी होंगे शामिल, हैदराबाद में लियोनेल मेसी से करेंगे मुलाकात

2

‘वे सेब और संतरे जैसे…’ राहुल-प्रियंका की तुलना पर कांग्रेस सांसद का अनोखा जवाब

3

विदेशी निवेशकों के लिए खुला इंश्योरेंस सेक्टर, सरकार ने 100% FDI को दी मंजूरी; इसके क्या फायदे?

4

कांग्रेस के हाथ से निकले शशि थरूर! राहुल गांधी की मीटिंग से बनाई दूरी, PM मोदी से नजदीकियों के चर्चे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.