किशोरी लाल की जीत पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, कहा भैया पर था भरोसा
- Written By: शानू शर्मा
किशोरी लाल के साथ प्रियंका गांधी (सौजन्य सोशल मीडिया)
उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश में भाजपा के हाल ने सभी को हैरत में डाल दिया है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अमेठी सीट ने खिंचा है। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल यादव ने बीजेपी की धाकर नेता स्मृति ईरीनी को काफी बड़े मार्जन से पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कते हुए प्रियंका ने लिखा “किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !”
किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई ! pic.twitter.com/JzH5Gr3z30 — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
गाजीपुर की ‘बेटी’ के लिए दिल्ली से लखनऊ तक मचा कोहराम; सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
BJP Protest In Bhopal: ‘महिला विरोधी है कांग्रेस…’, प्रियंका-राहुल पर जमकर गरजे CM मोहन यादव; दिया बड़ा बयान
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
भारी मतों का अंतर
निर्वाचन आयोग के अपराह्न तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से स्मृति ईरानी से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी ने ट्वीट के साथ अपनी और किशोरी लाल का एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमें दोनों जमीन पर बैठ कर खाना खाते नजर आ रहे हैं। उत्तरप्रदेश में इतनी बड़ी हार के बाद अभी तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
