- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pass The Exam By Writing Ram Name In The Copy
परीक्षा में होती है ऐसी भी धांधली, कॉपी में राम नाम लिख कर पास!
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

राम (Ram) नाम में बड़ी शक्ति होती है लेकिन किसी ने सोचा भी न होगा कि उत्तर पत्रिका में राम नाम लिखकर यूनिवर्सिटी के छात्र पास हो जाते होंगे। उत्तर प्रदेश के वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में फार्मेसी प्रथम वर्ष के 4 छात्रों ने प्रश्नपत्र में दिए सवालों को हल करने की बजाय कापियों में जय श्रीराम के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम लिखकर सारे पन्ने भर दिए। ये सभी छात्र 75 में से 42 अर्थात 56 प्रतिशत नंबर लेकर पास हो गए।
यह चमत्कार इसलिए हुआ क्योंकि शिक्षकों ने पेपर जांचने की बजाय सिर्फ यह देखा कि कॉपी के पन्ने लिखावट से भरे पड़े हैं। क्या लिखा है यह पढ़ना जरूरी नहीं समझा और नंबर देकर छात्रों को उत्तीर्ण कर दिया। फार्मसी जैसी परीक्षा में इस तरह की धांधली हुई। इस गडबड़ घोटाले का पता इसलिए चला क्योंकि विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र दिव्यांशु सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत डी। फार्मा के 18 छात्रों के रोल नंबर उपलब्ध कराते हुए उनकी कॉपियां निकालकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की थी। जब भंडाफोड़ हुआ तो फार्मेसी संस्था के 3 शिक्षक दोषी पाए गए जिन्हें कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया गया।
एक अन्य मामले में परीक्षा तिथि से पहले परीक्षा करा लेने के मामले में लिपिक को निलंबित किया गया। इस तरह अयोग्य छात्रों को पास किया गया। इस तरह अयोग्य छात्रों केा पास किया जाता है। यह कोई भूल नहीं बल्कि इसके पीछे गहरी साजिशभी होती है। हाल ही में रवीना टंडन अभिनीत फिल्म ‘पटना शुकला’ ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
उसमें भी दिखाया गया कि एक गरीब लड़की की 63 प्रतिशत अंक वाली मार्कशीट पर एक युवा दबंग नेता का नाम चढ़ा दिया जाता है और उस लड़की को फेल बताया जाता है इस मुद्दे को लेकर कानूनी लड़ाई और न्याय पाने की जद्दोजहद दिखाई गई है। शिक्षा क्षेत्र में ऐसी धांधली निंदनीय है।
Pass the exam by writing ram name in the copy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










