Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: पाकिस्तानी फील्ड मार्शल निखट्टू, मुनीर अपने मुंह मियां मिट्ठू

पाकिस्तान ने भारत से पिटनेवाले अपने जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बना दिया।पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने यह फैसला लिया।मुनीर पाकिस्तानी सेना में इस पद पर पहुंचनेवाले दूसरे सेना प्रमुख हैं।

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 23, 2025 | 03:10 PM

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल निखट्टू (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, सेना में फील्ड मार्शल बहुत ऊंचा और दुर्लभ पद होता है।यह हर किसी को नहीं दिया जाता।दुनिया के प्रसिद्ध फील्ड मार्शल ब्रिटेन और रूस में हुए हैं।ब्रिटेन में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय फील्ड मार्शल मांटगोमरी हुए थे।सोवियत रूस में जर्मन सेनाओं से लेनिनग्राड की लड़ाई का नेतृत्व करनेवाले फील्ड मार्शल ग्रेगरी जुकोव थे।भारत में पहले सेनाध्यक्ष रहे जनरल केएम करिअप्पा को बाद में फील्ड मार्शल का दर्जा दिया गया।

इसी तरह 1971 के बांग्लादेश युद्ध में भारतीय सेना का सफल नेतृत्व करनेवाले सैम मानेकशा फील्ड मार्शल बनाए गए थे।यह बड़ा सम्मानसूचक पद होता है.’ हमने कहा, ‘पाकिस्तान ने भारत से पिटनेवाले अपने जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बना दिया।पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने यह फैसला लिया।मुनीर पाकिस्तानी सेना में इस पद पर पहुंचनेवाले दूसरे सेना प्रमुख हैं।इससे पहले जनरल अयूब खान ने 1958 में खुद को फील्ड मार्शल घोषित कर दिया था।उन्होंने दलील दी थी कि पाकिस्तान की सिविल सोसाइटी के बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने यह पद लिया है।सभी जानते हैं कि यह सब दिखावा है सेना ही पाकिस्तान की असली ताकत है।

शहबाज शरीफ ने मुनीर के तलवे चाटे हैं।1958 से 1969 तक अयूब खान पाकिस्तान के सैनिक शासक रहे।1965 में उन्हीं के नेतृत्व में पाक ने भारत पर हमला किया था जिसमें पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी.’ पड़ोसी ने कहा, ‘मुनीर को ज्यादा पावरफुल बनाने के बाद कहीं वह भी शाहबाज शरीफ से पाकिस्तान की सत्ता न छीन लें! अयूब खान ने इस्कंदर मिर्जा से सत्ता छीनी थी और जनरल परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को अपदस्थ कर खुद पाकिस्तान की हुकूमत संभाली थी।जेल में कैद नवाज शरीफ को सऊदी अरब के कहने पर छोड़ा गया था फिर वह लंदन रहने चले गए थे।

मुनीर भी जल्दी ही सत्ता के पनीर का स्वाद चख सकते हैं।उजड़ी हुई रियासत के बिगड़े नवाब जैसी पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर की स्थिति है।वह अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं।पाकिस्तान के सामने तबाही के हालात, मोदी के सामने मुनीर की क्या बिसात!’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Pakistan made general asim munir a field marshal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2025 | 03:10 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Pakistan
  • Pakistan Army

सम्बंधित ख़बरें

1

T20 World Cup के लिए पाकिस्तान की 20 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, बाबर-शाहीन अंदर; रिजवान बाहर

2

‘बेहद निराश’ हैं इमरान खान, धर्मगुरु मोहम्मद अली मिर्जा ने खोले अदियाला जेल के राज; मचा हड़कंप

3

IMF की राहत के बावजूद पाकिस्तान 2026 में आर्थिक तूफान की ओर… रिपोर्ट ने खोली पोल

4

फिर दहला पाकिस्तान: आधी रात को पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, एक की मौत; कई लोग घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.