Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: वर्क-लाइफ बैलेंस पर कहते हैं अडानी, घर में ज्यादा रहे तो भाग जाएगी बीवी

उद्योगपति गौतम अडानी ने कामकाज और परिवार को दिए जानेवाले समय के संतुलन को लेकर मजेदार बात कही है। उन्होंने कहा कि 8 घंटा फैमिली के साथ बिताओगे तो बीवी भाग जाएगी। इस पर निशानेबाज क्या कहते हैं पढ़ा जाए...

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 02, 2025 | 12:50 PM

वर्क-लाइफ बैलेंस पर अडानी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, विख्यात उद्योगपति गौतम अडानी ने कामकाज और परिवार को दिए जाने वाले समय के संतुलन को लेकर मजेदार बात कही है। उन्होंने कहा कि 8 घंटा फैमिली के साथ बिताओगे तो बीवी भाग जाएगी।”

हमने कहा, “देश में कुछ नेता तो ऐसे भी हैं जो खुद ही बीवी को छोड़कर भाग गए। अपने घर की जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर उन्होंने राजनीति का लबादा ओढ़ देश की जिम्मेदारी संभाल ली। इसे वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं कहा जा सकता। ऐसे लोगों के लिए वर्क या कामकाज ही सबकुछ है।”

पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, कोई नेता पत्नी से दूर रहता है तो कोई अन्य नेता 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी शादी नहीं करता। इसे कहते हैं- जोरू न जाता, अल्ला मियां से नाता !”

सम्बंधित ख़बरें

महीने भर पहले ही तो साथ खड़े थे! भावुक हुए गौतम अदाणी, बोले- अजित दादा के विजन से ही बनेगा महाराष्ट्र

Gautam Adani को लगा बड़ा झटका… नेटवर्थ में $7.86 अरब की गिरावट, दुनिया के अमीरों में पहुंचे इस स्थान पर

अदाणी पावर की बड़ी जीत: NCLAT ने विदर्भ इंडस्ट्रीज अधिग्रहण पर लगाई मुहर, विरोध की याचिकाएं खारिज

अदाणी टोटल गैस ने दी बड़ी खुशखबरी: CNG और PNG की कीमतों में भारी कटौती, जानें नए दाम

हमने कहा, “अल्ला का नाम मत लीजिए क्योंकि इससे बवाल मच जाता है। पटना में अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष में आयोजित भजन संध्या में जब लोकगायिका देवी ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘ईश्वर अल्ला तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान’ गाना शुरू किया तो लोगों ने जोरदार हंगामा किया। सोशल मीडिया पर गायिका को धमकी दी गई कि सुधर जाओ वरना जहां गांधी पहुंचे तुम्हें भी वहीं पहुंचा देंगे। गायिका को सॉरी बोलने पर मजबूर होना पड़ा।”

पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, पिछले कुछ समय से कामकाज के समय को लेकर चर्चा हो रही है। इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा कि देश की तरक्की के लिए सभी को हर सप्ताह 70 घंटे कामकाज चाहिए। अदाणी ने कहा कि हमारे लिए परिवार और काम को छोड़कर दुनिया में और कुछ भी नहीं है। हमारे बच्चों ने भी हमसे यही सीख ली है और कठोर परिश्रम करते हैं।”

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमने कहा, “यह बात सही है कि किसी भी महिला को ऐसा पति पसंद नहीं आता जो निठल्ला हो और हमेशा घर में बैठा रहे। पुरुष की दुनिया बाहर की है जहां वह परिश्रम और प्रतिभा से धन व यश कमाए। बीवी आतुरता से उसके घर लौटने की प्रतीक्षा करे।” पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, सेना के जवान और प्रवासी मजदूरों को अपने घर से महीनों दूर रहना पड़ता है। वैसे यह व्यक्तिगत सोच और सुविधा का विषय है कि कौन व्यक्ति वर्क और लाइफ में कैसे संतुलन बना कर चलता है।”

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

On work life balance adani says stay at home too much wife will run away

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2025 | 12:50 PM

Topics:  

  • Gautam Adani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.