- Hindi News »
- Special Coverage »
- On This Day Subhash Chandra Bose Formed Government Named Arzi Hukumat E Azad Hind Know The History Of 21 October
आज ही के दिन सुभाष चंद्र बोस ने ‘आरजी हुकूमत-ए आजाद हिंद’ नाम से वैकल्पिक सरकार बनाई, जानें 21 अक्टूबर का इतिहास
सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद' का नाम दिया।
- Written By: मृणाल पाठक

21 अक्टूबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद’ का नाम दिया।
बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का ओजपूर्ण नारा दिया।
देश दुनिया के इतिहास में 21 अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
पुणे में EV चार्जिंग प्रोजेक्ट फ्लॉप? करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला अपेक्षित उपयोग
सोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू
Donald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
1296: अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया।
1797 : अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीच्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया।
1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया।
1833 : स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ, जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है।
1934 : जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।
1943 : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई।
यह भी पढ़ें- आज ही के दिन भारत-चीन सीमा विवाद युद्ध में बदला, जानें 20 अक्टूबर का इतिहास
1950 : चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया।
1954 : भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता एक नवम्बर से लागू हुआ।
1970 : नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001: दुनियाभर में खौफ का कारण बने एंथ्रैक्स का अमेरिका में प्रसार।
2003 : चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास शुरू। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
2012: सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।
2013 : कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।
2014 : प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को हत्या के एक मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।
2022 : चाड में अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में 60 लोगों की मौत।
2023 : ऑस्ट्रेलिया की तैराक कायली मैककेन ने बैकस्ट्रोक स्पर्धा की विश्व कप प्रतियोगिता में महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 26.86 सेकंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह 50, 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला बन गईं।
(एजेंसी)
On this day subhash chandra bose formed government named arzi hukumat e azad hind know the history of 21 october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:28 AMपुणे में EV चार्जिंग प्रोजेक्ट फ्लॉप? करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला अपेक्षित उपयोग
Apr 03, 2026 | 08:24 AMसोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू
Apr 03, 2026 | 08:09 AMDonald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
Apr 03, 2026 | 08:05 AMवॉशरूम के बाहर अचानक मिला ऑफर बना टर्निंग पॉइंट, विक्रांत मैसी ने ऐसे शुरू किया अपने सपनों का सफर
Apr 03, 2026 | 08:05 AMWeather Update: अप्रैल में ‘मॉनसून’ जैसा अहसास! दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:00 AMसुसाइड नोट में नाम के बावजूद क्लीन चिट? अशोक खरात केस में पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Apr 03, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM










