- Hindi News »
- Special Coverage »
- On This Day India China Border Dispute Turned Into War Know The History Of October 20
आज ही के दिन भारत-चीन सीमा विवाद युद्ध में बदला, जानें 20 अक्टूबर का इतिहास
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी, तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया।
- Written By: मृणाल पाठक

20 अक्टूबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी, तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया। इसकी परिणिति 20 अक्टूबर, 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई।
चीन की सेना ने 20 अक्टूबर, 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किये। बर्फ से ढकी दुर्गम पहाड़ियों का इलाका होने के कारण भारत ने वहां जरूरत के अनुसार सैनिक तैनात किए थे, जबकि चीन पूरे लाव-लश्कर के साथ जंग के मैदान में उतरा था, लिहाजा यह युद्ध भारतीय सेना के लिए एक टीस बनकर रह गया।
देश-दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
नासिक: द्वारका सर्कल के पैदल अंडरपास बेकार, करोड़ों की परियोजना अधर में; पैदल मार्ग की अनदेखी
AI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
ChatGPT का काम तमाम! Google Gemini ले आया अपना नया AI टूल, अब स्केच से सीधे बनेगा 3D प्रिंट मॉडल
1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
1921 : फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1962 : सीमा को लेकर लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत।
यह भी पढ़ें- 163 साल पहले इसी दिन दर्ज की गई थी दिल्ली की पहली प्राथमिकी, जानें 18 अक्टूबर का इतिहास
1973 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।
1973 : दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे।
1973 : वाटरगेट जांच के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन ने विशेष अभियोजक आर्चिबाल्ड कोक्स को पद से हटाया, जिसके बाद अटॉर्नी जनरल एलियट रिचर्डसन और डिप्टी अटार्नी जनरल विलियम डी रूकेलशॉस ने इस्तीफा दे दिया।
1983 : ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या।
2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्की में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ।
2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी की अंतरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में मौत।
2020 : आइसलैंड के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 5.6 तीव्रता का भूकंप का झटका आया, जिससे राजधानी रेक्जाविक की इमारतें हिल गईं।
2022: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। सबसे कम समय (49 दिन) तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं।
(एजेंसी)
On this day india china border dispute turned into war know the history of october 20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
Feb 16, 2026 | 09:13 AMनासिक: द्वारका सर्कल के पैदल अंडरपास बेकार, करोड़ों की परियोजना अधर में; पैदल मार्ग की अनदेखी
Feb 16, 2026 | 09:04 AMAI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
Feb 16, 2026 | 09:03 AMChatGPT का काम तमाम! Google Gemini ले आया अपना नया AI टूल, अब स्केच से सीधे बनेगा 3D प्रिंट मॉडल
Feb 16, 2026 | 08:56 AMRice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
Feb 16, 2026 | 08:51 AM2012 में टीपू सुल्तान देशभक्त थे, अब धर्मांध कैसे? कांग्रेस का भाजपा पर तीखा पलटवार; बढ़ी सियासी हलचल
Feb 16, 2026 | 08:50 AMदहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Feb 16, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM










